वेस्टइंडीज टीम ने मांगा एक्स्ट्रा नारियल पानी:इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत से टी-20 मुकाबला; डिडाइड्रेशन से बचने शाकाहारी भोजन पर जोर

Spread the love

इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों की डाइट, हाइड्रेशन और रिकवरी का खास ध्यान रखा जा रहा है। इसी बीच वेस्टइंडीज टीम ने इंदौर में नारियल पानी का एक्स्ट्रा स्टॉक रखने की विशेष मांग की है।

वेस्टइंडीज टीम के मैनेजर ने मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) से फोन पर एक्स्ट्रा नारियल पानी उपलब्ध रखने का आग्रह किया है। MPCA के सीईओ रोहित पंडित के मुताबिक, खिलाड़ियों के लिए सामान्य तौर पर नारियल पानी की व्यवस्था रहती है, लेकिन इस बार वेस्टइंडीज टीम ने इसकी अतिरिक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।

वेस्टइंडीज टीम की नारियल पानी की विशेष मांग।

वेस्टइंडीज टीम की नारियल पानी की विशेष मांग।

बारिश के बाद गर्मी बढ़ी, हाइड्रेशन पर फोकस

इंदौर में बारिश के बाद अब तापमान बढ़ने के साथ गर्मी और ड्राई हीट का असर दिखाई दे रहा है। ऐसे में मैदान पर लगातार दौड़ने, फील्डिंग और बल्लेबाजी-गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों के लिए हाइड्रेशन अहम है। टीम प्रबंधन चाहता है कि खिलाड़ियों को जरूरत के समय नारियल पानी आसानी से उपलब्ध हो।

वेजेटेरियन मेन्यू पर भी ज्यादा जोर

दोनों टीमों के खिलाड़ियों की पसंद और जरूरत के अनुसार भोजन की व्यवस्था की जा रही है। डाइट में वेजेटेरियन विकल्प ज्यादा रखे गए हैं। खिलाड़ियों की फिटनेस और मैच के बाद रिकवरी को ध्यान में रखते हुए खान-पान तैयार किया जाएगा।

रिकवरी के लिए आइसबाथ टब की व्यवस्था

मैच और अभ्यास सत्र के बाद खिलाड़ियों की रिकवरी के लिए आइसबाथ टब की व्यवस्था भी की जा रही है। टी-20 में लगातार शारीरिक गतिविधि के चलते खिलाड़ियों पर पड़ने वाले दबाव को देखते हुए रिकवरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

टीम इंडिया रेडिसन, वेस्टइंडीज मैरियट में रुकेगी

भारतीय टीम के लिए रेडिसन होटल और वेस्टइंडीज टीम के लिए मैरियट होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है। दोनों टीमों के इंदौर पहुंचने से पहले होटल, अभ्यास, परिवहन और सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Related Posts

हरमनप्रीत ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ी:उनकी अगुआई में भारत ने पहली बार महिला वर्ल्डकप जीता; स्मृति हो सकती हैं अगली कप्तान

Spread the love

Spread the loveहरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम…

Read more

भारत-वेस्टइंडीज पहला टी-20 आज:जापान में 3 दिन पहले ही पाकिस्तान को हराया था, अब लखनऊ में मैच; वैभव सूर्यवंशी का खेलना मुश्किल

Spread the love

Spread the loveभारत ने एशियन गेम्स में 3 दिन पहले ही पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीता था। अब उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है। 5 मैचों की सीरीज…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हिसामपुर के 19 खिलाड़ी राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में चयनित:खेलकर लौटने के बाद स्कूल परिवार ने खिलाड़ियों का सम्मान किया

  • October 6, 2026
हिसामपुर के 19 खिलाड़ी राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में चयनित:खेलकर लौटने के बाद स्कूल परिवार ने खिलाड़ियों का सम्मान किया

पीपलू में अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय घायल:गोसेवक ने तुरंत इलाज करवाकर जान बचाई

  • October 6, 2026
पीपलू में अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय घायल:गोसेवक ने तुरंत इलाज करवाकर जान बचाई

राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बने रामकल्याण गुर्जर:संगठन की नई कार्यकारिणी का भी हुआ ऐलान, निवाई में हुई बैठक

  • October 6, 2026
राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बने रामकल्याण गुर्जर:संगठन की नई कार्यकारिणी का भी हुआ ऐलान, निवाई में हुई बैठक