भारत-वेस्टइंडीज पहला टी-20 आज:जापान में 3 दिन पहले ही पाकिस्तान को हराया था, अब लखनऊ में मैच; वैभव सूर्यवंशी का खेलना मुश्किल

Spread the love

भारत ने एशियन गेम्स में 3 दिन पहले ही पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीता था। अब उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है। 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

एशियन गेम्स की टीम के 14 में से 12 भारतीय खिलाड़ी इस सीरीज के स्क्वॉड का हिस्सा हैं। ऐसे में ट्रैवल और पर्याप्त रेस्ट टाइम न मिलना कई खिलाड़ियों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

इसके अलावा भारत के सामने सबसे बड़ा सवाल ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर रहेगा। इसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का आज खेलना मुश्किल नजर आता है।

सूर्यवंशी ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 38 रन और फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 15 रन बनाए थे।

सूर्यवंशी ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 38 रन और फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 15 रन बनाए थे।

सूर्यवंशी का खेलना मुश्किल क्यों?

एशियन गेम्स में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग की थी। संजू सैमसन नंबर-3 पर उतरे थे। तब भारत ज्यादातर ऑलराउंडर्स के साथ खेल रहा था। जापान की धीमी पिच पर पार्ट टाइम स्पिनर अभिषेक शर्मा ने भी अच्छी गेंदबाजी की थी।

अब वेस्टइंडीज के सामने ईशान किशन के नंबर-3 पर खेलने की संभावना है। ऐसे में प्लेइंग-11 में अभिषेक, सैमसन और सूर्यवंशी में से सिर्फ 2 ही खेल सकते हैं। अभिषेक-सैमसन टीम के फर्स्ट चॉइस ओपनर हैं। इसलिए सूर्यवंशी को अभी इंतजार करना पड़ सकता है।

भारत लखनऊ में एक भी मैच नहीं हारा

दोनों टीमों के बीच अब तक 31 टी-20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं। भारत ने 20 और वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है।

भारत इकाना स्टेडियम में एक भी टी-20 मैच नहीं हारा है। यहां खेले तीनों मुकाबले भारत ने जीते हैं। यहां भारत ने अपना पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ ही नवंबर 2018 में खेला था। मुकाबले में भारत को 71 रन से जीत मिली थी।

ईशान इस साल हजार रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज

  • ईशान किशन इस साल टी-20 इंटरनेशनल में हजार रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने 29 मैचों में 169.47 की स्ट्राइक रेट से 1005 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 103 रन रहा है।
  • लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भी ईशान का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने यहां 9 टी-20 पारियों में एक सेंचुरी और 3 फिफ्टी लगाई हैं। उनका औसत 66.57 रहा है।
  • अर्शदीप सिंह टीम के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। उन्होंने 22 टी-20 मैचों में 30 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 51 रन देकर 5 विकेट रहा।

शानदार फॉर्म में वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर

  • वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी में शिमरोन हेटमायर पर नजर रहेगी। उन्होंने CPL 2026 में 12 पारियों में 367 रन बनाए। वे टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनका स्ट्राइक रेट 197.31 रहा।
  • इस साल खेले 16 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 566 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 180.83 रहा।
  • गेंदबाजी में इस साल शमार जोसेफ वेस्टइंडीज के टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 13 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 22 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 33 रन देकर 5 विकेट रहा।

पिच और मौसम

इकाना की सेंटर पिच नंबर-5 पर मुकाबला खेला जाएगा। यह लाल और काली मिट्टी के मिश्रण वाली पिच है। IPL 2026 में इस मैदान पर खूब रन बने थे। इसलिए यहां बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है।

लखनऊ में सोमवार को बारिश के कारण दोनों टीमों का प्रैक्टिस सेशन प्रभावित हुआ था। हालांकि, मैच के दिन बारिश का अनुमान नहीं है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव/प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शमार स्प्रिंगर, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड।

Related Posts

हरमनप्रीत ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ी:उनकी अगुआई में भारत ने पहली बार महिला वर्ल्डकप जीता; स्मृति हो सकती हैं अगली कप्तान

Spread the love

Spread the loveहरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम…

Read more

स्टेटलेवल हॉकी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हारी टोंक टीम:अलवर-श्रीगंगानगर और भीलवाड़ा-हनुमानगढ़ में होंगे सेमीफाइनल मुकाबले

Spread the love

Spread the loveराज्य-स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। टोंक के सआदत पैवेलियन ग्राउंड में चल रही 70वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता (अंडर-17) के सुपर-लीग मुकाबलों में सोमवार को क्वार्टर फाइनल…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देवली पंचायत समिति में चुनाव की नई तारीख जारी:धनतेरस पर नहीं होगी वोटिंग, जानें आपके यहां कब होगा मतदान

  • October 6, 2026
देवली पंचायत समिति में चुनाव की नई तारीख जारी:धनतेरस पर नहीं होगी वोटिंग, जानें आपके यहां कब होगा मतदान

टोंक में एक दिन पहले होगी पंचायत चुनाव की वोटिंग:धनतेरस के चलते तीसरे चरण की तारीख में बदलाव

  • October 6, 2026
टोंक में एक दिन पहले होगी पंचायत चुनाव की वोटिंग:धनतेरस के चलते तीसरे चरण की तारीख में बदलाव

हाड़ीकला में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान:अराई निवासी के रूप में पुष्टि, टोल प्लाजा से मिला सुराग; पुलिस कर रही जांच

  • October 6, 2026
हाड़ीकला में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान:अराई निवासी के रूप में पुष्टि, टोल प्लाजा से मिला सुराग; पुलिस कर रही जांच