
पीपलू कस्बे की मोहनाबाद ढाणी के वार्ड नंबर 15 में एक अज्ञात वाहन ने गाय को टक्कर मार दी। इससे गाय बुरी तरह घायल हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और समाजसेवी मौके पर जमा हो गए।

गोसेवक करण सैनी को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देरी किए घायल गाय का इलाज शुरू करवाया और उसकी देखभाल का इंतजाम किया।
इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी पीपलू के उपाध्यक्ष घनश्याम मीणा भी वहां थे। उन्होंने करण सैनी के काम की तारीफ की और कहा कि बेजुबान पशुओं की रक्षा करना हम सबका फर्ज है। ग्रामीणों ने भी करण सैनी को उनके इस काम के लिए धन्यवाद दिया।



