
राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर एसोसिएशन की बैठक निवाई में हुई। इसमें सर्वसम्मति से रामकल्याण गुर्जर को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी गोविंद खंडेलवाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रामकल्याण गुर्जर ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें डॉ. योगेश्वरी सत्यावना महिला प्रदेशाध्यक्ष, ओमकार शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोविंद खंडेलवाल उपाध्यक्ष, रवि श्रीमणिशंकर चौधरी महासचिव बने।
जटाशंकर शर्मा व गौरीशंकर शर्मा महामंत्री, अमित कुमार शर्मा व रामसिंह वर्मा मीडिया प्रभारी, मयंक शर्मा कोषाध्यक्ष, पदम सिंह होल्कर संगठन मंत्री और राकेश सुरेला सचिव चुने गए। संस्थापक सदस्यों में संजीव कुमार अरोड़ा, देवेंद्र कुमार गुप्ता और माधुलाल मीणा शामिल हैं। रामकल्याण गुर्जर निवाई उपखंड के सिरोही गांव के रहने वाले हैं।



