हरमनप्रीत ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ी:उनकी अगुआई में भारत ने पहली बार महिला वर्ल्डकप जीता; स्मृति हो सकती हैं अगली कप्तान

Spread the love

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई कप्तान बन सकती हैं।

हरमनप्रीत के नाम कई रिकॉर्ड हैं। इनमें बतौर कप्तान भारत को पहला महिला वर्ल्ड कप जिताना शामिल है। उनकी कप्तानी में टीम ने 2012, 2016, 2022 और 2026 एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया। 2012 एशिया कप में हरमनप्रीत ने सिर्फ फाइनल में कप्तानी की थी। बाकी मैचों में मिताली राज ने टीम की कमान संभाली थी। हरमनप्रीत ने लिखा,

आज मैं सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं। यह आसान फैसला नहीं है। इसमें सालों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल जुड़े हैं, जो जिंदगीभर मेरे साथ रहेंगे।

हरमनप्रीत कौर के अचीवमेंट्स

  • भारत ने 2025 में पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता। हरमनप्रीत वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं।
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नाबाद 171 रन की पारी खेली। यह महिला वर्ल्ड कप की यादगार पारियों में शामिल है।
  • 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में शतक लगाया। ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं।
  • हरमनप्रीत 200 इंटरनेशनल टी-20 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर हैं।
  • फरवरी 2026 में महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनीं। उन्होंने 356 मैच खेले हैं।
  • 150 T20I में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर। सितंबर 2026 में रिकॉर्ड बनाया।
  • 2017 में उन्हें क्रिकेट के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
  • 2026 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
हरमनप्रीत कौर को 2017 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

हरमनप्रीत कौर को 2017 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

लगातार 2 बार एशियन गेम्स के गोल्ड जीते

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दो गोल्ड मेडल जीते हैं। भारत ने 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में श्रीलंका को हराकर पहला गोल्ड जीता था। इसके बाद 2026 नागोया एशियन गेम्स में भी टीम ने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Related Posts

भारत-वेस्टइंडीज पहला टी-20 आज:जापान में 3 दिन पहले ही पाकिस्तान को हराया था, अब लखनऊ में मैच; वैभव सूर्यवंशी का खेलना मुश्किल

Spread the love

Spread the loveभारत ने एशियन गेम्स में 3 दिन पहले ही पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीता था। अब उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है। 5 मैचों की सीरीज…

Read more

स्टेटलेवल हॉकी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हारी टोंक टीम:अलवर-श्रीगंगानगर और भीलवाड़ा-हनुमानगढ़ में होंगे सेमीफाइनल मुकाबले

Spread the love

Spread the loveराज्य-स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। टोंक के सआदत पैवेलियन ग्राउंड में चल रही 70वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता (अंडर-17) के सुपर-लीग मुकाबलों में सोमवार को क्वार्टर फाइनल…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देवली पंचायत समिति में चुनाव की नई तारीख जारी:धनतेरस पर नहीं होगी वोटिंग, जानें आपके यहां कब होगा मतदान

  • October 6, 2026
देवली पंचायत समिति में चुनाव की नई तारीख जारी:धनतेरस पर नहीं होगी वोटिंग, जानें आपके यहां कब होगा मतदान

टोंक में एक दिन पहले होगी पंचायत चुनाव की वोटिंग:धनतेरस के चलते तीसरे चरण की तारीख में बदलाव

  • October 6, 2026
टोंक में एक दिन पहले होगी पंचायत चुनाव की वोटिंग:धनतेरस के चलते तीसरे चरण की तारीख में बदलाव

हाड़ीकला में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान:अराई निवासी के रूप में पुष्टि, टोल प्लाजा से मिला सुराग; पुलिस कर रही जांच

  • October 6, 2026
हाड़ीकला में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान:अराई निवासी के रूप में पुष्टि, टोल प्लाजा से मिला सुराग; पुलिस कर रही जांच