स्टेटलेवल हॉकी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हारी टोंक टीम:अलवर-श्रीगंगानगर और भीलवाड़ा-हनुमानगढ़ में होंगे सेमीफाइनल मुकाबले

Spread the love

राज्य-स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।

टोंक के सआदत पैवेलियन ग्राउंड में चल रही 70वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता (अंडर-17) के सुपर-लीग मुकाबलों में सोमवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें टोंक की टीम समेत चार टीमें मैच हार कर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गईं।

प्रतियोगिता संयोजक कमलेश सिंगोदिया ने बताया- श्रीगंगानगर ने शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल-बीकानेर को 6-1 से हराया। हॉकी एकेडमी- जयपुर बनाम हनुमानगढ़ का मैच 3-3 से बराबर रहा। टोंक ने नागौर को 3-0 से हराया। भीलवाड़ा ने अलवर को 4-0 से शिकस्त दी।

श्रीगंगानगर वर्सेज हनुमानगढ़ के बीच खेला गया मैच 0-0 से बराबर रहा। हॉकी एकेडमी- जयपुर ने शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल- बीकानेर को 8-0 से रौंदा। अलवर ने नागौर पर 4-1 से जीत दर्ज की तथा भीलवाड़ा ने टोंक को 4-1 से हराया।

मैच शुरू होने से पहले फोटो शूट करती हॉकी टीमें

मैच शुरू होने से पहले फोटो शूट करती हॉकी टीमें

टोंक की टीम प्रतियोगिता सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई है। टोंक की टीम अंतिम आठ टीमों में शामिल है।

मंगलवार को सआदत पैवेलियन ग्राउंड पर श्रीगंगानगर और अलवर के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल मैच मैच में भीलवाड़ा और हनुमानगढ़ के बीच टक्कर होगी। फाइनल मैच इसी मैदान पर मंगलवार को ही शाम को होगा।

Related Posts

अंडर-14 और अंडर-17 हॉकी टीमों का शानदार प्रदर्शन:दोनों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, अब अजमेर और अलवर से मुकाबला

Spread the love

Spread the loveहनुमानगढ़ की अंडर-14 और अंडर-17 हॉकी टीमें सेमीफाइनल में, अजमेर-अलवर से मुकाबला। टोंक और केकड़ी-अजमेर में चल रही 70वीं राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ की 14 और 17…

Read more

डॉ. रमेशचंद मीणा को राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान मिला:कला के क्षेत्र में योगदान के लिए कोटा में सम्मानित किया

Spread the love

Spread the loveडॉ. रमेश चंद मीणा को ‘राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान’ मिला है। उन्हें 20वें अंतरराष्ट्रीय कलापर्व ‘क्रयोन्स’ टोंक में कला के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्टेटलेवल हॉकी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हारी टोंक टीम:अलवर-श्रीगंगानगर और भीलवाड़ा-हनुमानगढ़ में होंगे सेमीफाइनल मुकाबले

  • October 5, 2026
स्टेटलेवल हॉकी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हारी टोंक टीम:अलवर-श्रीगंगानगर और भीलवाड़ा-हनुमानगढ़ में होंगे सेमीफाइनल मुकाबले

टोंक में एरिया डोमिनेशन, 407 गिरफ्तार:97 टीमों ने 363 ठिकानों पर दी दबिश, बदमाशों पर कसा शिकंजा