
नासिरदा। श्री बाबा रामदेव भंडारा समिति नासिरदा की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा के लिए निःशुल्क भंडारे का आयोजन किया गया है।
भंडारा रामथला चौराहा से आगे केकड़ी सड़क मार्ग पर देव दरबार होटल के पास लगाया गया है। भंडारे का शुभारंभ 17 अगस्त 2026 को विधिवत रूप से किया गया।
भंडारे के शुभारंभ से पूर्व ग्राम नासिरदा स्थित श्री बाबा रामदेव मंदिर में समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर आरती की।
इसके बाद नासिरदा से भगवान बाबा रामदेव की झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो पूरे गांव से होकर भंडारा स्थल तक पहुंची। शोभायात्रा में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अतिथियों द्वारा रिबन काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अतिथियों का माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर स्वागत किया गया।

भव्य शोभायात्रा के भंडारा स्थल पर पहुंचने के बाद विधिवत रूप से भंडारे का शुभारंभ किया गया। भंडारा स्थल पर नासिरदा थाने के थानाधिकारी महोदय के पहुंचने पर समिति की ओर से उनका माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। समिति पदाधिकारियों ने थानाधिकारी का स्वागत करते हुए आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अतिथि मनोज खांडल, सत्यनारायण धाकड़ एडवोकेट, मोहनलाल सैनी पूर्व सरपंच, मनोज सांसी, जेपी धाकड़, महावीर प्रसाद जांगिड़, मनोज शर्मा, रामावतार सोनी, राजेश मिस्त्री, राजकुमार माहेश्वरी, लोकेश परोता एवं शिवराज धाकड़ जीएसएस अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अतिथि उपस्थित रहे। समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने निःशुल्क भंडारे के लिए अपनी श्रद्धानुसार खुले मन से सहयोग राशि प्रदान की। समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा में दिया गया सहयोग सराहनीय एवं अनुकरणीय है।
भंडारा स्थल पर शाम को महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। इसके पश्चात रात्रि में बाबा रामदेव जी के भजनों के साथ जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने देर रात तक भक्ति भाव से भाग लिया।
श्री बाबा रामदेव भंडारा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों, ग्रामीणों, सहयोगकर्ताओं एवं समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि भंडारे के माध्यम से रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों को भोजन एवं आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
शोभायात्रा एवं संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
आयोजन में समिति के सदस्य राजेंद्र वर्मा, महेंद्र वर्मा, अंबालाल वर्मा, घीसालाल बेरवा, जगदीश बेरवा, मुकेश बेरवा, दिनेश वर्मा, सुरेश वर्मा, बनवारी वर्मा, हरजी लाल, रामलाल, गोपाल, मदन लाल, सुरेंद्र, पंकज, रामप्रसाद सहित अन्य सभी सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया।






