
राजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और आमीर ने सोशल मीडिया पर वैष्णवी-तनिष्का जैसे नाम से फर्जी ID बना रखी थी।

लड़की बनकर लड़कियों से चैट करते। वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लाखों की कमाई का झांसा देकर जाल में फंसाते। आरोपियों के मोबाइल में 200 से ज्यादा लड़कियों का डेटा मिला है। दोनों बेकरी में काम करते थे।
पुलिस के अनुसार लाखों की कमाई के नाम से लड़कियों से एक एग्रीमेंट साइन करवाते थे। उसे तोड़ने पर कार्रवाई की धमकी देकर ही लड़कियों को अश्लील वीडियो के लिए मजबूर करते थे। पढ़िए ये एक्सक्लूसिव स्टोरी…
वैष्णवी, तनिष्का जैसे नाम से बना रखी थी फेक ID
आरोपी फैजान और आमीर ने पुलिस को बताया कि दोनों ने सोशल मीडिया पर हिन्दू नामों (वैष्णवी, तनिष्का) से फर्जी ID बना रखी थी।
स्नैपचैट, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप पर लड़की बनकर लड़कियों से चैट करते थे। वर्क फ्रॉम होम के जरिए लाखों कमाने का लालच देते थे।

पहले होटलों की रेटिंग का टास्क, फिर शूट करवाते न्यूड वीडियो
पहला टास्क
- आरोपी खुद को रेड स्टेट नाम की कंपनी का वेंडर बताते थे।
- कंपनी में काम करने से पहले लड़कियों से एक एग्रीमेंट फॉर्म भरने को कहते।
- एग्रीमेंट फॉर्म में उनके मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी कई डिटेल भरवाई जाती।
- फिर चैट पर ही वर्क फ्रॉम होम के नाम पर आसान-आसान टास्क देते।
- शुरुआत में रेस्टोरेंट-होटल की रेटिंग, लाइक-शेयर का टास्क देते।
- भरोसा जीतने के लिए पहला टास्क पूरा होते ही पेमेंट लड़कियों के खाते में ट्रांसफर कर देते।

आरोपी लीगल कार्रवाई की धमकी देकर लड़कियों को वीडियो कॉल के लिए मजबूर करते थे।
दूसरा टास्क : रेटिंग लेवल पूरा करने के बाद किसी प्रोडक्ट की वीडियो-रील बनाकर प्रमोशन का टास्क देते। इस टास्क के पूरा होते ही पैसा होल्ड कर देते। लड़कियों से कहा जाता कि होल्ड किया पैसा तभी मिलेगा जब वो वीडियो कॉल करेंगी।
साथ ही एग्रीमेंट तोड़ने पर कार्रवाई की धमकी देकर वीडियो कॉल करने को मजबूर करते। जैसे ही कोई लड़की वीडियो कॉल करती, उसे अच्छे पैसों का लालच और कार्रवाई की धमकी देकर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करते। न्यूड वीडियो हासिल करने के बाद पर्सनल नंबर पर कॉल कर ब्लैकमेल कर होटलों में बुलाते।
मोबाइल में मिली 200 लड़कियों की डिटेल
जोधपुर ग्रामीण पुलिस को इनके मोबाइल से 200 लड़कियों की डिटेल मिली है। इनमें से 30 लड़कियों के साथ न्यूड वीडियो व चैटिंग मिली है।
मामलें की जांच कर अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल से मिले डेटा का एनालिसिस कर रहे हैं। डिटेल के आधार पर अन्य लड़कियों से भी पूछताछ कर रहे हैं।
जांच में यह भी पता चला है कि दोनों आरोपी साउथ मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके में भी कई लड़कियों को शिकार बना चुके हैं। दोनों के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में भी बलैकमेलिंग व फ्रॉड का मुकदमा दर्ज है।
बेकरी शॉप पर करते थे काम
आरोपी मुंबई हार्बर लाइन स्थित मानखुर्द में एक केक की दुकान पर काम करते थे। फैजान अहमद और आमिर हुसैन की मुलाकात भी वहीं हुई थी। फैजान ग्रेजुएट है और आमिर साक्षर है।
बेकरी में खाली मिलने पर लड़कियों के नाम से बनी फेक प्रोफाइल से लड़कियों को टारगेट करते थे। दोनों के अलावा एक महिला के भी गिरोह में शामिल होने की आशंका पुलिस ने जताई है।
ऐसे पकड़ में आए
31 अगस्त को जोधपुर में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि उसने स्नैपचैट पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर CLICK करने के बाद उसके पास घर बैठे काम दिलाने के नाम पर कॉल आया। कंपनी के नाम से पूरी डिटेल ली गई।
इसके बाद सोशल मीडिया पर रील लाइक और शेयर करने जैसे छोटे-छोटे टास्क दिए गए। पुलिस के अनुसार इसी प्रक्रिया के दौरान आरोपियों ने उसके निजी फोटो और वीडियो हासिल किए।
बाद में इन्हीं का इस्तेमाल कथित तौर पर ब्लैकमेल करने और न्यूड वीडियो कॉल के लिए दबाव बनाने में किया गया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी फैजान पिछले वर्ष दिसंबर में जोधपुर आया था। उसने पीड़िता को होटल में मिलने के लिए बुलाया। पुलिस के अनुसार, 11 दिसंबर 2025 को होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी ब्लैकमेल कर पैसे मांगता रहा।

गैस सिलेंडर डिलीवरी करने वाला बनकर टीम आरोपियों तक पहुंची।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद जांच शुरू की। दोनों आरोपियों की लोकेशन मुंबई महाराष्ट्र री आई। टेक्निकल सबूतों के आधार पर पुलिस टीम मानखुर्द मुंबई पहुंची। लेकिन आरोपियों का कोई फोटो उपलब्ध नहीं था। ऐसे में टीम ने कभी डिलीवरी बॉय बनकर आरोपियों की तलाश शुरू की।
2-3 दिन में आरोपी फैजान के घर का पता चल गया। आरोपी को दबोचने के लिए उसके घर पर एलपीजी गैस डिलीवरी बॉय बनकर पहुंचे। जैसे ही आरोपी की वहां होने की पुष्टी हुई और उसे टीम ने दबोच लिया। सह आरोपी आमीर को भी पकड़कर जोधपुर लाई।






