
टोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया।

इस दौरान तीन नाबालिग और एक बालिग युवती समेत कुल चार लड़कियों को बरामद किया गया।
थाना प्रभारी निरमा मीणा ने बताया – ऑपरेशन खुशी-11 के तहत गुमशुदा और अपहृत बच्चों की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने कई मामलों में कार्रवाई करते हुए चार युवतियों को बरामद किया गया है।
बरामद लड़कियों और हिरासत में लिए गए नाबालिग लड़कों को संबंधित थानों को सौंप दिया गया है। यह कार्रवाई एसपी रोशन मीणा के निर्देश पर एडिशनल एसपी कमल प्रसाद और सीओ विनोद कुमार की देखरेख में की गई।






