
टोंक शाह नौजवान कमेटी राजस्थान की ओर से मुस्लिम शाह समाज नागरचाल टोंक-बूंदी का ‘प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह-2026’ आयोजित किया गया। समारोह में 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों के साथ सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने प्रतिभाओं को ट्रॉफी और गिफ्ट देकर सम्मानित किया। समारोह में कुल 60 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

समारोह में प्रतिभाओं के साथ मंच पर अतिथि। और प्रतिभाए ।
समाज के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान
शाह समाज के महबूब अली ने बताया कि समारोह में शाह समाज नागरचाल टोंक-बूंदी के सदर इरफान आजमी और उनकी कमेटी के सदस्य बुंदू शाह, सदर चौरासी ढूंढाड़ और बंथली के पूर्व सरपंच श्याम सिंह राजावत, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह राजावत और शाहिद हुसैन शेख पलाई सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतिभाओं को ट्रॉफी और गिफ्ट देकर सम्मानित किया।
अतिथियों ने कहा- ऐसे आयोजन से बच्चों में पढ़ाई का कंपीटिशन बढ़ेगा
अतिथियों ने कहा कि शाह समाज की ओर से पहली बार प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। इससे समाज में एकजुटता और भाईचारा बढ़ता है। साथ ही बच्चों में पढ़ाई को लेकर उत्साह और एक-दूसरे से आगे बढ़ने का कंपीटिशन भी बढ़ता है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
समाज के कई लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में शाहिद हुसैन पलाई, जावेद आलम नैनवा, इमरान खान टोडारायसिंह, हैदर खान बनेठा, मोहम्मद इकबाल निवाई, मसूद अली टोंक, मुराद भाई नैनवा, मोइनुद्दीन टोंक, मोहम्मद अकलीम टोडारायसिंह, पीरु मोहम्मद काशपुरिया, शाहिद खान बनेठा, सद्दाम हुसैन पलाई, फरदीन खान काशपुरिया, शाहिद हुसैन शोप, जुम्मा जी पलाई, जुम्मा जी जयपुर, सलीम जी सतवाड़ा, सैय्यद जाकिर हुसैन बूंदी, दानिश खान टोंक, शेफ अली टोंक, जाकिर खान नैनवा, शौकत आवां और महबूब अली सहित कई लोग मौजूद रहे।






