बरणा बालाजी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम:बढ़ते तापमान, घटते भूजल पर थानाधिकारी ने पौधे लगाने का आह्वान किया

Spread the love

कृषि विभाग ने निवाई तहसील के श्रीरामपुरा-बहादुरपुरा के निकट स्थित धार्मिक स्थल बरणा के बालाजी में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य बढ़ते तापमान, घटते भूजल स्तर और अनियमित बारिश के प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करना था।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, कृषि विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, समाजसेवियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनअभियान बनाने का संदेश दिया।

श्रीरामपुरा-बहादुरपुरा के निकट स्थित धार्मिक स्थल बरणा के बालाजी में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम हुआ।

श्रीरामपुरा-बहादुरपुरा के निकट स्थित धार्मिक स्थल बरणा के बालाजी में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दत्तवास थानाधिकारी निरमा मीणा ने कहा- पर्यावरण संरक्षण अब केवल सामाजिक सरोकार नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने बताया कि बढ़ता प्रदूषण, तापमान में वृद्धि और पानी की समस्या सीधे तौर पर मानव जीवन और कृषि को प्रभावित कर रही है। मीणा ने आमजन से प्रत्येक अवसर पर पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया।

उद्यान आयुक्तालय जयपुर के संयुक्त निदेशक केके मंगल ने जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में बढ़ोतरी, बारिश के स्वरूप में बदलाव और भूजल स्तर में गिरावट जैसी परिस्थितियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने चेतावनी दी कि कृषि आधारित क्षेत्रों में इसका प्रभाव और अधिक गंभीर हो सकता है। मंगल ने वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण को सामुदायिक अभियान का रूप देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, कृषि विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, समाजसेवियों और नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, कृषि विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, समाजसेवियों और नागरिकों ने भाग लिया।

कृषि आयुक्तालय जयपुर की हरियालो राजस्थान प्रभारी एवं बीज अधिकारी योगिता गुप्ता ने कहा- पर्यावरण संरक्षण का अर्थ सिर्फ पौधे लगाना नहीं है। उन्होंने पौधे के जीवित रहने और वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल को भी उतना ही महत्वपूर्ण बताया। गुप्ता ने लोगों से अपने घर, खेत, सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों पर पौधे लगाने तथा उनकी नियमित सिंचाई एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यक्रम में कृषि अधिकारी रामप्रकाश खंडेलवाल, प्रधानाचार्य सुरेश हरसल, कृषि अधिकारी कजोड़ मल गुर्जर, समाजसेवी हनुमान हरसाणा, टोंक जिला धर्म जागरण संयोजक रामकिशन गुर्जर, निवाई खंड कार्यवाह जगदीश वर्मा, झिलाय खंड कार्यवाह शिवम खंडेलवाल, धर्म जागरण निवाई खंड संयोजक महेश शास्त्री, सह खंड संयोजक सत्यनारायण प्रजापति सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान बरणा के बालाजी परिसर में कदम, बिल्वपत्र सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

Related Posts

जरूरत की खबर- PM मोदी ने बताए आंवले के गुण:विटामिन C का पावरहाउस, विटामिन A का खजाना, डाइटीशियन से जानें खाने का सही तरीका

Spread the love

Spread the loveहाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में आंवले का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “यह फल भारतीय घरों की परंपरा का हिस्सा…

Read more

अलीगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यशाला:किशोरियों और महिलाओं को संतुलित आहार, एनीमिया व स्वच्छता की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveअलीगढ। 19 घंटे पहले अलीगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यशाला हुई। यह आयोजन सहायक निदेशक अनिरुद्ध शर्मा के निर्देश पर किया गया। कार्यशाला में किशोरी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

  • October 3, 2026
वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल