अलीगढ। 19 घंटे पहले

अलीगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यशाला हुई। यह आयोजन सहायक निदेशक अनिरुद्ध शर्मा के निर्देश पर किया गया।

कार्यशाला में किशोरी बालिकाओं, गर्भवती व धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण पर चर्चा हुई। बालिका पोषण, संतुलित आहार, एनीमिया रोकथाम व मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूक किया गया।
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत पांच 2 साल की बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया। बेबी किट दी गईं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए आंवला, सहजन, जामुन, करंज, अनार जैसे औषधीय पौधे भी बांटे गए।
कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग से नरेश मीणा, ICDS से सीमा मीणा, पन्नाधाय सुरक्षा केंद्र से आशा शास्त्री, मिशन शक्ति से भावना सक्सेना और महिला सुरक्षा केंद्र से विजय ज्योति मौजूद रहीं। कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा सहयोगिनी व ग्रामीण महिलाएं भी शामिल थीं।





