बंथली में पहला जिला स्तरीय भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह:48 प्रतिभावान स्टूडेंट्स को किया सम्मानित, स्कूल का लोकार्पण भी हुआ

Spread the love

दूनी तहसील क्षेत्र के बंथली गांव में मुस्लिम शाह समाज नागरचाल कमेटी संस्थान की ओर से पहला जिला स्तरीय भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान शेख मदारुल आलमीन मदरसा प्राथमिक स्कूल का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, सरकारी सेवा और सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि बंथली सरपंच श्याम सिंह राजावत रहे, जबकि अध्यक्षता शाह समाज नागरचाल कमेटी टोंक-बूंदी के सदर इरफान शाह आज़मी ने की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कुलदीप सिंह राजावत और सरपंच संघ जिला अध्यक्ष मुकेश मीणा सहित कई गणमान्यजन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

48 प्रतिभावान स्टूडेंट्स को मिला सम्मान

शाह समाज के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी ईमरान खान के अनुसार, समारोह में कक्षा 8 के 8, कक्षा 10 के 10 तथा कक्षा 12 के 30 प्रतिभावान स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। इसके अलावा राज्य स्तर पर खेलकूद में भाग लेने वाले 5 बच्चों, वर्ष 2025-26 में सरकारी सेवा के लिए चयनित 6 युवाओं तथा एक हाफिज/आलिम को भी सम्मान प्रदान किया गया।

3000 मेहमानों के लिए की गई विशेष व्यवस्था

आयोजन में समाज और क्षेत्र के विभिन्न भामाशाहों ने आर्थिक एवं व्यवस्थागत सहयोग प्रदान किया। करीब 3000 मेहमानों के लिए भोजन, चाय, नाश्ता और पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई थी। विभिन्न गांवों से आए पंचों, प्रबुद्धजनों और युवाओं ने समारोह में सक्रिय भागीदारी निभाई।

पहला जिला स्तरीय भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

पहला जिला स्तरीय भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

मदरसे और कमेटी के विकास में सहयोग की घोषणा

इस अवसर पर सरपंच श्याम सिंह राजावत ने नवनिर्मित मदरसे और समाज कमेटी के विकास के लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की। वक्ताओं ने शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए प्रतिभावान स्टूडेंट्स को निरंतर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

समाज की प्रगति और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की पहल

आयोजकों ने कहा कि भामाशाहों के सहयोग, प्रतिभाओं के सम्मान और शिक्षा को बढ़ावा देने से समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार होता है। समारोह को समाज की एकजुटता, प्रगति और आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

Related Posts

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

वेतन निर्धारण की फिर होगी जांच:अक्टूबर के वेतन बिल में देना होगा प्रमाण-पत्र, शिक्षा विभाग ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Spread the love

Spread the loveप्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत राज्य कार्मिकों के समय-समय पर किए गए वेतन निर्धारणों की अब फिर से गहन जांच की जाएगी। वित्त विभाग के निर्देशों के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

  • October 3, 2026
वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल