देवधाम जोधपुरिया पहुंचे गृह राज्य मंत्री बेढम:भगवान देवनारायण के दर्शन कर की पूजा-अर्चना, मंदिर ट्रस्ट ने विकास कार्यों की दी जानकारी

Spread the love

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सोमवार को उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध देवधाम जोधपुरिया मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान देवनारायण के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्री के मंदिर पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी भी वहां पहुंचे।

गृह राज्य मंत्री के निवाई पहुंचने पर विधायक रामसहाय वर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद विधायक वर्मा मंत्री के साथ देवधाम जोधपुरिया पहुंचे। मंदिर परिसर में ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश कुमार गुर्जर और महामंत्री रतनदीप ने मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें देव दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।

विकास कार्यों और सुविधाओं की ली जानकारी

मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने गृह राज्य मंत्री को देवधाम जोधपुरिया में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं और मंदिर परिसर में प्रस्तावित आगामी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया।

मंत्री बेढम ने मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं की सराहना की।

CM भजनलाल को लक्खी मेले में लाने का आश्वासन

दौरे के दौरान देवधाम जोधपुरिया में आयोजित होने वाले आगामी लक्खी मेला महोत्सव को लेकर भी चर्चा हुई। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को आगामी लक्खी मेले में लाने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की जानकारी से मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया।

प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मंत्री बेढम ने भगवान देवनारायण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर पहुंचे लोगों ने उनका स्वागत किया और उनसे मुलाकात की।

मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि देवधाम जोधपुरिया क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र है। यहां आयोजित होने वाले लक्खी मेले में राजस्थान के साथ विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

मंत्री के दौरे के दौरान मंदिर के विकास कार्यों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा हुई।

Related Posts

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

वेतन निर्धारण की फिर होगी जांच:अक्टूबर के वेतन बिल में देना होगा प्रमाण-पत्र, शिक्षा विभाग ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Spread the love

Spread the loveप्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत राज्य कार्मिकों के समय-समय पर किए गए वेतन निर्धारणों की अब फिर से गहन जांच की जाएगी। वित्त विभाग के निर्देशों के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

  • October 3, 2026
वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल