सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का जॉइंट-डायरेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार:अजमेर में घर पर 3 लाख लेते पकड़ा; बिल पास करने की एवज में मांगी थी घूस

Spread the love

अजमेर में जयपुर एसीबी टीम ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग के जॉइंट डायरेक्टर जयप्रकाश चारण को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बिल पास करने की एवज में 5 लाख रुपए मांगे थे।

एसीबी ने जॉइंट डायरेक्टर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र के विनायक नगर स्थित घर पर गुरुवार रात को रेड की और 3 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ लिया। कार्रवाई की सूचना मिलने पर अजमेर एसीबी की टीम भी मौके पर पहुंची। संबंधित थाने की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया।

बिल पास करने के लिए मांगे थे 5 लाख रुपए

एसीबी जयपुर के एडिशनल एसपी जाबरमल ने बताया- एसीबी मुख्यालय में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि मेरे एनजीओ में काम करने, एमओयू जारी करने और पहले किए कामों के बिल पास करने के एवज में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जॉइंट डायरेक्टर जयप्रकाश चारण ने 5 लाख रुपए रिश्वत मांगी है।

एसीबी मुख्यालय की टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद ट्रैप का प्लान बनाया गया। जयप्रकाश चारण ने शिकायतकर्ता को घर बुलाकर 3 लाख रुपए कैश रिश्वत ली। इस दौरान टीम ने उनको रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पहले के बिलों के भुगतान के एवज में 20 प्रतिशत कमीशन मांगने की बात भी सामने आई है।

रिश्वतखोर अधिकारी जयप्रकाश चारण का घर, जहां जयपुर एसीबी की टीम ने कार्रवाई की।

रिश्वतखोर अधिकारी जयप्रकाश चारण का घर, जहां जयपुर एसीबी की टीम ने कार्रवाई की।

आरोपी खुद बात कर रहा था, बीच में कोई दलाल नहीं था

एडिशनल एसपी जाबरमल ने बताया- रिश्वत मांगने के लिए बीच में कोई दलाल नहीं था। आरोपी खुद सीधे शिकायतकर्ता से बात कर रहा था। आरोपी के घर की तलाशी की कार्रवाई जारी है। परिवार के लोग भी ट्रैप की कार्रवाई के समय घर पर मौजूद थे। मामले में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका है या नहीं, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।

जयपुर एसीपी की टीम जॉइन डायरेक्टर को लेकर घर से निकल गई, लेकिन अजमेर एसीबी की टीम जॉइंट डायरेक्टर के घर पर सर्च कर रही है।

कार्रवाई की सूचना मिलने पर अजमेर एसीबी की टीम और दौरान कृष्णगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचे।

कार्रवाई की सूचना मिलने पर अजमेर एसीबी की टीम और दौरान कृष्णगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचे।

कॉलोनी में पुलिस आई तो मची हलचल

जयपुर एसीबी की टीम रात 10 बजे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग के जॉइंट डायरेक्टर के घर के अंदर पहुंची और रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर अजमेर एसीबी के एएसपी राजवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

इसके साथ ही कृष्णगंज थाना पुलिस की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एसीबी और पुलिस की टीमें पहुंची तो कॉलोनी में हलचल मच गई। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों के बाहर खड़े नजर आए।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव