
थानाधिकारी कालूराम (सब इंस्पेक्टर) की टीम ने कई मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इनमें हत्या के प्रयास और अवैध बजरी खनन से जुड़े मामलों के आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने डिजिटल सबूतों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर इन आरोपियों को पकड़ा।
एक मामले में, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 110 में फरार आरोपी भंवरलाल जाट (55) को गिरफ्तार किया गया। वह पिछले 4 महीनों से पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था।
हत्या के प्रयास के एक और मामले में 3 महीने से फरार चल रहे तीन आरोपियों को भी पुलिस टीम ने पकड़ा। इनमें मुकेश कुमार मीणा, मोहित मीणा उर्फ श्योजीराम और सीताराम मीणा शामिल हैं।
अवैध बजरी खनन और एमएमडीआर एक्ट के तहत दर्ज दो अलग-अलग केसों में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 3 महीने से फरार लक्ष्मण मीणा और 1 महीने से फरार रामराज गुर्जर शामिल हैं।






