सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने दो कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया, एक सहायक इंजीनियर और एक लाइनमैन को सस्पेंड कर दिया और दो कर्मचारियों का तबादला कर दिया। हालांकि, विभाग की इस कार्रवाई पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। पढ़िए रिपोर्ट…

24 घंटे में कागजी ट्रांसफर और उज्जैन में अहम ड्यूटी

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी, इंदौर ने 24 सितंबर को आदेश जारी कर छत्री चौक जोन के सहायक इंजीनियर (AE) रविकांत मालवीय को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था। निलंबन अवधि के लिए उनका मुख्यालय खंडवा तय किया गया था।

चौंकाने वाली बात यह है कि आदेश के अगले ही दिन, यानी 25 सितंबर को जारी उज्जैन गणेश विसर्जन ड्यूटी लिस्ट में सस्पेंड अधिकारी का नाम शामिल था। उन्हें कंठाल से गोपाल मंदिर तक बिजली व्यवस्था संभालने जैसी अहम जिम्मेदारी दी गई।

कागजों में खंडवा भेजे गए अधिकारी का अगले ही दिन उज्जैन में ड्यूटी करना विभागीय आदेशों के पालन पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है।

सवाल यह है कि जब अधिकारी को सस्पेंड कर खंडवा अटैच किया जा चुका था तो 24 घंटे के भीतर उसे उज्जैन में अहम ड्यूटी किसके आदेश पर दी गई?

क्या संबंधित अधिकारियों को सस्पेंशन और अटैचमेंट की जानकारी नहीं थी या फिर अहम ड्यूटी के लिए नियमों को दरकिनार कर दिया गया?

भास्कर के सवाल पर एसई बोले- पुराना आदेश निकल गया होगा

जब इस मामले में उज्जैन के अधीक्षण यंत्री (SE) विनोद मालवीय से सवाल किया गया कि सस्पेंड अधिकारी की अगले ही दिन ड्यूटी कैसे लग गई तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा- आदेश आने में समय लगता है। इसलिए उज्जैन ऑफिस से शायद पुराना आदेश ही जारी हो गया होगा।

हालांकि, 24 तारीख को जारी निलंबन आदेश के बावजूद 25 तारीख की ड्यूटी लिस्ट में नाम बने रहना विभाग की कार्यप्रणाली और तालमेल की कमी को उजागर करता है।

आरोपी की पत्नी का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश

घोटाले में शामिल बर्खास्त कर्मचारी अरविंद कुशवाह को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है। अरविंद की पत्नी के नाम पर ‘ए-क्लास’ बिजली ठेकेदार का लाइसेंस पंजीकृत था। विभाग ने अब इस लाइसेंस को रद्द करने और उनकी फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की है।

चीफ जनरल मैनेजर प्रकाश सिंह चौहान के अनुसार, इस घोटाले में विभाग के कुछ और लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

मामले में EE स्तर पर जांच शुरू

दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद उज्जैन के एसई विनोद मालवीय ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए कार्यपालन यंत्री (EE) स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कंपनी का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

जज ने कविता पढ़कर पूरे परिवार को दी उम्रकैद:प्रेमिका के हत्यारे से बोलीं- न्याय का संदेश यही, निर्दोष का खून व्यर्थ नहीं

Spread the love

Spread the loveटोंक, 1 घंटे पहले टोंक की SC-ST कोर्ट ने प्रेमिका की हत्या के दोषी प्रेमी, उसकी मां, बहन और भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जज आरती…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

  • October 3, 2026
वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल