सवाई माधोपुर में नीमली रोड पर मिला युवक का शव:भाई बोला- एक दिन पहले घर से निकला था, फिर लौटा नहीं; मानसिक रूप से बीमार था

Spread the love

घटना का मौका मुआयना करती पुलिस।

सवाई माधोपुर में नीमली मोड़ पर शनिवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान शुरू की।

जांच में सामने आया कि बॉडी हंसराज माली (30) पुत्र कल्लू माली, निवासी रामसिंहपुरा की थी। पुलिस की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान की। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया।

मृतक के भाई रामलाल ने बताया कि हंसराज मानसिक रूप से बीमार था और नशे का आदी भी था। वह कई बार बिना बताए घर से चला जाता था और बाद में वापस लौट आता था। इस बार भी वह करीब एक दिन पहले घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों और युवक की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

Related Posts

भारतीय पायलट पर हमले के आरोपी का नाम हमाम अल-हमामी:दावा- अलकायदा से प्रभावित था, कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान एयर से निकाला गया

Spread the love

Spread the loveहमाम अल हमामी ने ही भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला किया था। उसने स्वीकार किया कि वह प्लेन क्रैश कराना चाहता था। इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की…

Read more

SIR का विरोध, जंतर-मंतर से 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में:12वां मेट्रो स्टेशन भी बंद; CJP मुंबई में प्रदर्शन करेगी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Spread the love

Spread the loveदिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज समेत 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। जंतर-मंतर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

  • October 3, 2026
एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

  • October 3, 2026
टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता

  • October 3, 2026
सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता