टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

Spread the love

टोंक में 20वें कला पर्व ‘क्रेयान्स’ की शुरुआत हुई। इसमें देश विदेश से चित्रकार पहुंचे।

टोंक में शुक्रवार को 20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व ‘क्रेयान्स’ की शुरुआत हुई। अंतरंग कला एवं एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी टोंक और राजस्थान ललित कला अकादमी (जयपुर) की ओर से शिवम मैरिज गार्डन में 2 से 4 अक्टूबर तक यह तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव चलेगा। इस दौरान देश-विदेश के ख्यातनाम कलाकार अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय कला पर्व क्रेयान्स के जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र शर्मा ने बताया- शुक्रवार शाम 4 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि नेपाल की वरिष्ठ चित्रकार सुनीता राणा रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंबई स्थित सर जे.जे. स्कूल ऑफ आर्ट के वरिष्ठ चित्रकार बिप्लव बिजॉय दत्ता ने की।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जयपुर के वरिष्ठ चित्रकार शंकर सिंह राजावत, पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन से चंदन कर्मकार, गुजरात के कच्छ से नानजी भाई राठौड़, टोंक के सीओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार मेहरड़ा, मध्य प्रदेश के विदिशा से बालकिशन मित्तल तथा दिल्ली से राजीव कुमार रावत एवं पंकज जी उपस्थित रहे।

रूस और नेपाल सहित कई राज्यों के कलाकार ले रहे भाग

कार्यक्रम संयोजक डॉ. हनुमान सिंह राजावत ने बताया- 20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व में रूस एवं नेपाल सहित भारत के विभिन्न राज्यों के कलाकार भाग ले रहे हैं। इनमें पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, बिहार एवं हरियाणा के कलाकार शामिल हैं।

तीन दिवसीय आयोजन में कलाकार अपनी विशिष्ट कला शैली, कल्पनाशीलता और सृजनात्मक प्रयोगों के माध्यम से दर्शकों को कला की विविध दुनिया से रूबरू कराएंगे।

20वें कला पर्व ‘क्रेयान्स’ के शुभारंभ के मौके पर बड़ी संख्या में चित्रकार पहुंचे।

20वें कला पर्व ‘क्रेयान्स’ के शुभारंभ के मौके पर बड़ी संख्या में चित्रकार पहुंचे।

विभिन्न कलाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेंगे पुरस्कार

कार्यक्रम सचिव पुष्पेंद्र जैन ने बताया- इस कला पर्व में चित्रकला, मूर्तिकला सहित विभिन्न कला विधाओं में कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उत्कृष्ट कलाकृतियों एवं प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

आयोजन का उद्देश्य कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के साथ ही कला के प्रति नई पीढ़ी में रुचि विकसित करना और विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों को आपस में संवाद एवं अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करना है।

कला पर्व के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए समिति के सदस्य पुष्पेंद्र जैन, शाहिद नकवी, नरेंद्र साहू, उमेश साहू, अनिल शर्मा, जितेंद्र रघुवंशी, पुरुषोत्तम सोनी, शैलेन्द्र शर्मा, महेश गुर्जर, महेंद्र वर्मा, प्रदीप जोनवाल, शाइस्ता खान एवं पूनम डिग्रवाल सहित अन्य सदस्य उत्साह और समर्पण के साथ व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कला पर्व के माध्यम से टोंक को कला और संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Posts

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

Spread the love

Spread the loveनिवाई की कृषि उपज मंडी में एशियन गेम्स के ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी का सम्मान किया गया। मंडी सचिव रामलाल जाट के नेतृत्व में मंडी व्यापारियों ने उन्हें…

Read more

सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता

Spread the love

Spread the loveसरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई का मतलब केवल किताब खोलकर पाठ पढ़ लेना नहीं होगा। विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करने के साथ उन्हें पढ़ी हुई सामग्री…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

  • October 3, 2026