
निवाई की कृषि उपज मंडी में एशियन गेम्स के ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी का सम्मान किया गया। मंडी सचिव रामलाल जाट के नेतृत्व में मंडी व्यापारियों ने उन्हें माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।

मंडी सचिव रामलाल जाट ने कहा कि प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाने से उनमें और ऊर्जा आती है। उन्होंने बताया कि प्रतिभाएं देश की धरोहर हैं और इनका ध्यान रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
धर्मवीर चौधरी ने व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा, हरिराम किंवाड़ा, शिवप्रकाश पारीक, राजेश चौधरी, बुद्धराम जाट, राजेन्द्र चौधरी, सुरेन्द्र बेनीवाल और पवन चंवरिया समेत कई व्यापारी मौजूद थे।



