सवाई माधोपुर में ढाई महीने में लेपर्ड के 4 हमले:2 की मौत; आबादी इलाकों में मूवमेंट, घरों में घुसकर दबोच रहा

Spread the love

सवाई माधोपुर जिले में करीब ढाई महीने में लेपर्ड के 4 हमले सामने आए हैं, जिनमें 2 लोगों की मौत हुई है। ये घटनाएं टोडरा उपतहसील और रणथंभौर की फलौदी रेंज में हुई। फॉरेस्ट एरिया से आकर लेपर्ड घरों में घुस रहे हैं। लोगों पर हमला कर रहे हैं।

ज्यादातर घटनाओं में लेपर्ड ने पहले इंसान को दबोचा और फिर घसीटकर ले जाने की कोशिश की। घटनाओं का यह सिलसिला बताता है कि लेपर्ड अब आबादी के बेहद करीब आकर इंसानों को निशाना बना रहा है।

एक्सपर्ट कहते हैं कि घर में घुसकर हमले करने का कारण जंगलों का दायरा कम होना और प्रे बेस (शिकार) का कम होना है। लैपर्ड फुर्तीला और शर्मीला जीव है, लेकिन शिकार की तलाश में आबादी एरिया में आ जाता है।

पढ़िए लेपर्ड के हमले की ये रिपोर्ट…

टोडरा उपतहसील क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड पर लेपर्ड ने हमला कर दिया था।

टोडरा उपतहसील क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड पर लेपर्ड ने हमला कर दिया था।

20 मई : सिक्योरिटी गार्ड पर हमला, लात मारकर बचाई जान

टोडरा उपतहसील क्षेत्र में रात करीब 8 बजे ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड कल्याणमल गुर्जर (60) पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। कल्याणमल जीएचवी उद्योग लिमिटेड कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। वे शाम करीब 7 बजे साथी गार्ड बाबूलाल गुर्जर के साथ ड्यूटी के लिए क्रेशर पर गए थे। रात करीब 8 बजे वे वहीं लेटे हुए थे, तभी लेपर्ड पीछे से चुपचाप आया और उनका पैर पकड़ लिया।

कल्याणमल ने दूसरे पैर से लेपर्ड को लात मारी तो वह पीछे हट गया, लेकिन उसने दोबारा पैर पर हमला किया। कल्याणमल ने फिर पूरी ताकत से लात मारी तो लेपर्ड दूर हो गया। इसी दौरान उन्होंने टॉर्च जलाई तो लेपर्ड वहां से भाग निकला। घटना के समय बाबूलाल करीब 20 फीट दूर बैठकर खाना खा रहे थे। हमले में कल्याणमल के पैर में 19 टांके लगाने पड़े।

16 जून : बहन ने लेपर्ड से भिड़कर भाई को बचाया

रात करीब 1 बजे रणथंभौर की फलौदी रेंज से लेपर्ड टोडरा गांव के गुर्जर मोहल्ले की घनी आबादी में पहुंच गया। वह तीन मकानों की छतों से होते हुए बद्रीलाल गुर्जर के 15 फीट ऊंचे मकान की छत पर पहुंचा, जहां 9 लोग सो रहे थे। लेपर्ड ने राज गुर्जर का सिर दबोच लिया।

राज की चीख सुनकर पास ही सो रही उसकी बहन राधा की नींद खुल गई। राधा ने बिना जान की परवाह किए लेपर्ड से मुकाबला किया और भाई को बचा लिया। राधा ने बताया कि लेपर्ड राज को घसीटते हुए मकान के अंतिम छोर तक ले गया था। सामने पड़ोसी मकान की करीब 3 फीट ऊंची दीवार आने से लेपर्ड की रफ्तार और ताकत कम हो गई। राधा ने भाई का पैर पकड़कर खींचना शुरू किया तो लेपर्ड राज को छोड़कर भाग गया।

टोडरा उपतहसील में महिला के सिर और गर्दन में लेपर्ड के दांत घुस गए। घायल महिला को जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

7 अगस्त : बुजुर्ग महिला पर हमला, 5 दिन बाद मौत

टोडरा उपतहसील में लेपर्ड ने घर के बरामदे में सो रही लीलादेवी (75) पर हमला कर दिया। उनके बेटे विनोद नायक के अनुसार रात करीब 12 बजे लेपर्ड 5 फीट ऊंची चारदीवारी फांदकर घर में आया और सो रही लीलादेवी के सिर पर हमला कर दिया।

उसने सिर दबोच लिया और गर्दन पर पंजे मारे। हमले में सिर और गर्दन पर 2 से 3 इंच तक के गहरे घाव हुए और काफी खून बहने से हालत गंभीर हो गई। लेपर्ड लीलादेवी को गर्दन से पकड़कर पलंग से नीचे पटकते हुए करीब 20 फीट दूर दीवार तक घसीट ले गया। लोगों के शोर मचाने पर वह भाग गया।

करीब 2 बजे, यानी पहली घटना के दो घंटे बाद, लेपर्ड दोबारा उसी घर में आया और खून से सने बिस्तर को जबड़ों में दबाकर घर के पीछे ले जाने लगा। परिजनों ने शोर मचाकर उसे खदेड़ा तो वह बिस्तर छोड़कर भाग गया।

लीलादेवी को सोमवार तड़के 1:30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में सोमवार दोपहर उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। बुधवार शाम वे एसएमएस अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटीं, लेकिन शुक्रवार तड़के घर पर ही उनकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया।

रणथंभौर टाइगर रिजर्व की फलोदी रेंज क्षेत्र के दुमोदा गांव में लेपर्ड ने दिलखुश बैरवा को घसीटते हुए जंगल में ले गया था।

रणथंभौर टाइगर रिजर्व की फलोदी रेंज क्षेत्र के दुमोदा गांव में लेपर्ड ने दिलखुश बैरवा को घसीटते हुए जंगल में ले गया था।

20 अगस्त: घर से 3 साल के मासूम को उठा ले गया

रणथंभौर टाइगर रिजर्व की फलोदी रेंज क्षेत्र के दुमोदा गांव में रात करीब 8 बजे लेपर्ड ने 3 साल के मासूम दिलखुश बैरवा पर हमला कर दिया। दिलखुश घर के आंगन में खेल रहा था, तभी लेपर्ड उसे उठाकर करीब 500 मीटर दूर पहाड़ी की ओर घसीटते हुए ले गया और वहां उसे दबाकर बैठ गया।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक अंधेरे में मोबाइल टॉर्च और बैटरी की रोशनी के सहारे पहाड़ी का चप्पा-चप्पा छाना। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। तलाश के दौरान मासूम घायल हालत में मिला। हेड कॉन्स्टेबल हनुमान ने बच्चे को गोद में उठाकर पहाड़ी से नीचे पहुंचाया। इसके बाद पुलिस टीम उसे जिला अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

टोडरा उपतहसील में महिला के सिर और गर्दन में लेपर्ड के दांत घुस गए। घायल महिला को जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

Related Posts

भारतीय पायलट पर हमले के आरोपी का नाम हमाम अल-हमामी:दावा- अलकायदा से प्रभावित था, कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान एयर से निकाला गया

Spread the love

Spread the loveहमाम अल हमामी ने ही भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला किया था। उसने स्वीकार किया कि वह प्लेन क्रैश कराना चाहता था। इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की…

Read more

SIR का विरोध, जंतर-मंतर से 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में:12वां मेट्रो स्टेशन भी बंद; CJP मुंबई में प्रदर्शन करेगी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Spread the love

Spread the loveदिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज समेत 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। जंतर-मंतर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

  • October 3, 2026
एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

  • October 3, 2026
टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता

  • October 3, 2026
सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता