घाड़ में अतिक्रमण हटाने के नोटिस का विरोध:दर्जनों परिवारों और महिलाओं ने सड़क पर धरना दिया, प्रशासन से राहत की मांग

Spread the love

राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर ‘गैर मुमकिन पहाड़ी’ से अतिक्रमण हटाने के नोटिस के विरोध में शनिवार को घाड़ गांव में दर्जनों परिवारों और महिलाओं ने धरना दिया। ग्रामीण मुख्य बाजार में स्थित याचिकाकर्ता के घर के बाहर अपने घरेलू सामान, लकड़ियां और बर्तन लेकर सड़क पर बैठ गए और प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी मांगें सुनने की गुहार लगाई।

यह विरोध खसरा नंबर 1555 (रकबा 6.90 हेक्टेयर) से अतिक्रमण हटाने के लिए दिए गए नोटिस के खिलाफ था। राजस्व रिकॉर्ड में यह भूमि ‘गैर मुमकिन पहाड़-सिवायचक’ के रूप में दर्ज है। प्रशासन द्वारा 24 अगस्त 2026 को इस भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निर्धारित की गई है।

धरना दे रहे ग्रामीणों और महिलाओं का कहना था कि वे पिछले कई वर्षों से इस जगह पर पक्के और कच्चे मकान बनाकर रह रहे हैं। उनका विरोध प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ था, जो उन्हें बेघर कर सकती है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दूनी तहसीलदार अजय कुमार पांडे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को राजस्थान हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए समझाया कि प्रशासन केवल अदालत के निर्देशों का पालन कर रहा है।

तहसीलदार पांडे ने ग्रामीणों को स्पष्ट किया कि इस मामले में उन्हें किसी भी प्रकार की राहत केवल कोर्ट के स्तर से ही मिल सकती है। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद, तहसीलदार की समझाइश और नियमों की जानकारी मिलने पर ग्रामीण शांत हुए और अपने घरों को लौट गए, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि यह पूरी प्रक्रिया न्यायिक आदेशों के अनुपालन में निर्धारित नियमों के तहत की जा रही है।

Related Posts

भारतीय पायलट पर हमले के आरोपी का नाम हमाम अल-हमामी:दावा- अलकायदा से प्रभावित था, कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान एयर से निकाला गया

Spread the love

Spread the loveहमाम अल हमामी ने ही भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला किया था। उसने स्वीकार किया कि वह प्लेन क्रैश कराना चाहता था। इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की…

Read more

SIR का विरोध, जंतर-मंतर से 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में:12वां मेट्रो स्टेशन भी बंद; CJP मुंबई में प्रदर्शन करेगी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Spread the love

Spread the loveदिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज समेत 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। जंतर-मंतर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

  • October 3, 2026
एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

  • October 3, 2026
टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता

  • October 3, 2026
सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता