राजस्थान के 1,644 वरिष्ठ अध्यापकों को राहत:6 जुलाई से सेवा अवधि और परिलाभ मिलेंगे; आदेश जारी

Spread the love

टोंक,

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में टोंक समेत राज्यभर के चयनित 1,644 अभ्यर्थियों की स्कूलों में पदस्थापन के बाद डाइट में दी गई 44 दिन की उपस्थिति को लेकर बना असमंजस अब खत्म हो गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इन 44 दिनों की अवधि को सेवाकाल में शामिल करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे चयनित अभ्यर्थियों को 6 जुलाई से सभी परिलाभ मिल सकेंगे।

6 जुलाई से डाइट में शुरू हुआ था ओरिएंटेशन कार्यक्रम

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित राज्यभर के 1,644 अभ्यर्थियों की स्कूलों में पदस्थापन के बाद संबंधित संभाग के चयनित जिलों की डाइट में 44 दिन का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर और संबंधित संयुक्त निदेशकों के आदेश के बाद अभ्यर्थियों ने 6 जुलाई से अपने संबंधित संभागीय डाइट कार्यालय में उपस्थिति दी।

18 अगस्त को डाइट से कार्यमुक्त कर स्कूलों में भेजा

इसके बाद 18 अगस्त को राज्य के सभी संयुक्त निदेशकों की ओर से स्कूल आवंटन के आदेश जारी किए गए। इसके तहत अभ्यर्थियों को डाइट से कार्यमुक्त कर संबंधित स्कूलों में कार्यग्रहण के लिए भेजा गया। वरिष्ठ अध्यापकों ने 6 जुलाई से 18 अगस्त तक डाइट में नियमित रूप से उपस्थिति दी।

स्कूलों में कार्यग्रहण करने के बाद कई स्कूल प्रशासन की ओर से उनकी पदस्थापन तिथि 19 अगस्त दर्ज की गई। इससे चयनित शिक्षकों के सामने यह सवाल खड़ा हो गया कि डाइट में दी गई 44 दिनों की उपस्थिति को किस अवधि में माना जाएगा।

शिक्षक संघ रेसटा ने उठाया मामला

इस मामले को शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा), राजस्थान ने प्रमुखता से उठाया। संगठन की ओर से शिक्षा मंत्री और माध्यमिक शिक्षा निदेशक से मांग की गई कि डाइट में दी गई 44 दिनों की उपस्थिति को सेवाकाल में शामिल करने को लेकर स्पष्ट आदेश जारी किए जाएं।

इसके बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी (नियुक्ति), माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर अरविंद व्यास ने संयुक्त निदेशक, जयपुर को आदेश जारी किए। इसमें राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित अभ्यर्थियों की प्रथम नियुक्ति तिथि एवं परिलाभ 6 जुलाई से निर्धारित करते हुए आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

6 जुलाई से मिलेंगे सभी परिलाभ

शिक्षक संघ रेसटा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को संयुक्त निदेशकों की ओर से स्कूल आवंटन के बाद स्कूलों में कार्यग्रहण करने पर कार्यग्रहण तिथि 19 अगस्त मानी गई थी। जबकि ये अभ्यर्थी शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार 6 जुलाई से संबंधित जिलों की डाइट में 44 दिन के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उपस्थित रहे थे।

उन्होंने बताया कि इन 44 दिनों की अवधि को सेवाकाल में शामिल करने की मांग संगठन की ओर से की गई थी। अब माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश जारी होने से असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है। इसके साथ ही राज्यभर के चयनित 1,644 अभ्यर्थियों को 6 जुलाई से इन 44 दिनों के सभी परिलाभ मिल सकेंगे।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 3 अक्टूबर:HDFC बैंक के नए MD और CEO बने अनूप बागची, फोर्ब्स की लिस्ट में गौतम अडाणी भारत में सबसे अमीर

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. भारत AI सैटेलाइट लॉन्च करने वाला चौथा देश…

Read more

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. अनूप कुमार कोटक बैंक के MD और CEO…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

  • October 3, 2026
एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

  • October 3, 2026
टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता

  • October 3, 2026
सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता