करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

Spread the love

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. अनूप कुमार कोटक बैंक के MD और CEO बने

  • 30 सितंबर को कोटक महिंद्रा बैंक ने अनूप कुमार साहा को नया मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नियुक्त किया।
  • उनका कार्यकाल 3 साल का होगा।
  • साहा अशोक वासवानी की जगह लेंगे।
  • साहा 1 जनवरी 2027 से यह पद संभालेंगे।
  • वह अभी बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं।
  • साहा के पास 32 साल से ज्यादा का अनुभव है।
  • मंजूरी के बाद बैंक के शेयर 4% तक बढ़कर 433 के करीब पहुंच गया है।
  • साहा जनवरी 2026 में कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़े थे।
  • वे मार्च 2026 से डायरेक्टर की भूमिका में पूरे रिटेल बैंक, सरकारी कारोबार, डेटा एनालिटिक्स और मार्केटिंग का काम संभाल रहे थे।

2. विझिंजम आउटर रिंग रोड परियोजना को केंद्रीय मंजूरी

  • 1 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केरल के तिरुवनंतपुरम में 8,398 करोड़ लागत की विझिंजम आउटर रिंग रोड परियोजना को मंजूरी दी
  • आचार संहिता के संदर्भ में भारत निर्वाचन आयोग से NOC मिलने के बाद यह स्वीकृति दी गई।
  • यह परियोगजना विझिंजम अंतर्राष्ट्रीय डीप-वॉटर ट्रांसशिपमेंट सीपोर्ट को राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जोड़ेगी।
  • इस 6-लेन आउटर रिंग रोड का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और केरल सरकार के संयुक्त प्रयासों से होगा।
  • बंदरगाह तक भारी मालवाहकों की सुगम आवाजाही से केरल और दक्षिण भारत के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
  • इस बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट से राज्य में हजारों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
  • विझिंजम भारत का पहला समर्पित अंतर्राष्ट्रीय कंटेनर ट्रांसशिपमेंट मदर पोर्ट है।
  • यह अरब सागर के तट पर है। इसे भारत के अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार में अहम भूमिका निभाने के लिए डेवलप किया गया है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल

  • 30 सितंबर को वैभव सूर्यवंशी को टाइम मैगजीन की 2026 की TIME 100 Next लिस्ट में जगह मिली है।
  • वे लिस्ट में शामिल एकमात्र भारतीय हैं।
  • वे लिस्ट में सबसे कम उम्र के सदस्य हैं।
  • लिस्ट में 7 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें वैभव एकमात्र क्रिकेटर हैं।
  • टाइम मैगजीन ने 2025 में यशस्वी जायसवाल को TIME 100 Next में जगह दी थी। वे उस साल लिस्ट में शामिल इकलौते क्रिकेटर थे।
  • वैभव ने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
  • वे भारत के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष क्रिकेटर हैं। वैभव से पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था।
  • वैभव ने 2024 में बिहार की ओर से रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। तब उनकी उम्र 12 साल थी।
  • वे कम उम्र में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हुए।

टाइम मैगजीन

  • टाइम मैगजीन न्यूयॉर्क से प्रकाशित होने वाली एक प्रतिष्ठित अमेरिकी समाचार पत्रिका है।
  • इसकी स्थापना 3 मार्च 1923 को हुई थी।
  • इसके संस्थापक हेनरी लूसे और ब्रिटेन हैडेन हैं।

4. शुभमन गिल का वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक

  • 1 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया।
  • भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मात्र 133 गेंदों में नाबाद 223 रनों की तूफानी पारी खेली।
  • शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
  • यह वनडे क्रिकेट इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज है।
  • इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल की।

टेक्नोलॉजी (TECHNOLOGY)

5. गूगल द्वारा भारत में ‘फिटबिट एयर’ फिटनेस ट्रैकर लॉन्च

  • 1 अक्टूबर को गूगल ने भारतीय बाजार में अपना नया फिटनेस ट्रैकर फिटबिट एयर लॉन्च किया।
  • यह स्क्रीन-फ्री फिटनेस ट्रैकर है। इसे यूजर्स का स्क्रीन टाइम कम करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • यह ट्रैकर 2 अक्टूबर से भारत में मिलने लगेगा।
  • यह हुप (Whoop) जैसी डिवाइसेज की तर्ज पर केवल सेंसर-आधारित फैब्रिक स्ट्रैप के साथ आता है।
  • यह डिवाइस यूजर की नींद, हार्ट रेट, तनाव स्तर, स्किन टेम्परेचर और रिकवरी रेट की ट्रैकिंग जैसे 140 से ज्यादा एक्टिविटीज को ट्रैक करता है।
  • कंपनी इसके साथ Google Health प्रीमियम का 3 महीने का मुफ्त ट्रायल दे रही है।
फिटबिट एयर की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक चलती है।

फिटबिट एयर की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक चलती है।

6. ओपनएआई ने लॉन्च किया नया AI एजेंट डॉट्स

  • चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई ने नया टूल डॉट्स लॉन्च किया है।
  • यह टूल आपके बताए बिना भी कई डिजिटल काम खुद पूरा कर सकता है।
  • इसके पास इंटरनेट पर चलने वाला क्लाउड कंप्यूटर और ब्राउजर है।
  • अगर आपका फोन-लैपटॉप बंद भी हो, तब भी यह बैकग्राउंड में आपके दिए काम निपटाता रहता है।
  • फिलहाल यह सुविधा सिर्फ प्रो और बिजनेस जैसे पेड प्रीमियम यूजर्स के लिए रोलआउट की गई है।
  • ओपन AI के मुताबिक यूजर्स इसे 4 हजार से ज्यादा एप्स के साथ जोड़ सकते हैं।
  • इसे चैटजीपीटी के अलावा स्लैक और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स जैसे प्लेटफॉर्म से भी चलाया जा सकता है।

आज का इतिहास

  • 1869 में महात्मा गांधी का जन्म पोरबंदर, गुजरात में हुआ।
  • 1904 में लाल बहादुर शास्त्री का जन्म मुगलसराय, उत्तर प्रदेश में हुआ।
  • 2007 में संयुक्त राष्ट्र ने 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाना शुरू किया।

Related Posts

UPSC के 100 साल, मोदी बोले-ये गवर्नेंस तय करता है:संस्था के पहले अध्यक्ष अंग्रेज थे, 2 बार नाम बदला, हर साल 250 परीक्षाएं कराता है

Spread the love

Spread the lovePM मोदी ने UPSC के 100 साल पूरे होने पर गुरुवार को भारत मंडपम में कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि विकसित…

Read more

बुक रिव्यू- 10 फैसले, जिन्होंने बदल दी भारत की तस्वीर:बड़े संकटों से बड़ी लड़ाइयों और बदलावों तक आधुनिक भारत की निर्माण यात्रा

Spread the love

Spread the loveकिताब: 10 फैसले, जिनसे बदला देश कैसे संकट, संघर्ष और अदालत ने गढ़ा नया भारत लेखिका: प्रिया जैन अनुवाद: प्रभात रंजन प्रकाशक: पेंगुइन मूल्य: 350 रुपए किसी देश…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित