करेंट अफेयर्स 3 अक्टूबर:HDFC बैंक के नए MD और CEO बने अनूप बागची, फोर्ब्स की लिस्ट में गौतम अडाणी भारत में सबसे अमीर

Spread the love

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. भारत AI सैटेलाइट लॉन्च करने वाला चौथा देश बना

  • 1 अक्टूबर को भारत ने ऐसा पहला AI सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजा है, जो सिर्फ तस्वीरें खींचकर धरती पर नहीं भेजेगा, बल्कि स्पेस में ही उसका एनालिसिस भी करेगा।
  • इससे बॉर्डर निगरानी और आपदा में मदद मिलेगी। साथ ही तस्वीरों और डेटा को धरती तक भेजने में लगने वाला समय और खर्च कम होगा।
  • हैदराबाद की कंपनी टेकमीटूस्पेस का एमओआई-1ए सैटेलाइट स्पेसएक्स के ट्रांसपोर्टर-18 मिशन से लॉन्च किया गया।
  • कंपनी के मुताबिक यह भारत का पहला ऑर्बिटल कंप्यूटिंग सैटेलाइट है।
  • अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और चीन के बाद भारत ऐसी क्षमता वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।
  • इस तकनीक का इस्तेमाल बाढ़, जंगलों, फसलों, खनन क्षेत्रों और सीमा या जमीन की निगरानी में किया जा सकता है।
कंपनी ने 2028 में अंतरिक्ष में बड़ा डेटा सेंटर बनाने की योजना भी बनाई है।

कंपनी ने 2028 में अंतरिक्ष में बड़ा डेटा सेंटर बनाने की योजना भी बनाई है।

2. नासा और स्पेसएक्स का ‘क्रू-13’ मिशन लॉन्च

  • 1 अक्टूबर 2026 को नासा और स्पेसएक्स का ‘क्रू-13’ मिशन लॉन्च हुआ।
  • इसकी लॉन्चिंग फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से हुई।
  • यह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 6 महीने का वैज्ञानिक अभियान है।
  • नासा का क्रू-13 मिशन 4 अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुआ।
  • यह उड़ान मात्र 7 घंटे 55 मिनट में ISS पर पहुंची।
  • यह किसी अमेरिकी अंतरिक्षयान द्वारा अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने का सबसे तेज सफर है।
  • यदि प्रक्षेपण योजना के अनुसार होता है, तो फाल्कन 9 ड्रैगन अंतरिक्ष यान को कक्षा में ले जाएगा, जिसके बाद अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष स्टेशन की ओर अपनी यात्रा शुरू करेगा।
अंतरिक्ष यात्री 6 महीने तक ISS पर हेल्थ और माइक्रोग्रेविटी की रिसर्च करेंगे।

अंतरिक्ष यात्री 6 महीने तक ISS पर हेल्थ और माइक्रोग्रेविटी की रिसर्च करेंगे।

3. देश के 8 प्रमुख हवाई अड्डों पर फुल बॉडी स्कैनर अनिवार्य

  • 2 अक्टूबर को मिनिस्ट्री ऑफ एविएशन और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए देश के 8 प्रमुख हवाई अड्डों पर फुल बॉडी स्कैनर अनिवार्य करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
  • यह प्रोसेस फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद सावधानी के तौर पर तेज की गई।
  • 8 में से 3 एयरपोर्ट्स पर एक्स्ट्रा एडवांस बॉडी स्कैनर मशीनें पहुंच चुकी हैं।
  • इसका सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बारीकी से एनालिसिस किया जा रहा है, ताकि चेकिंग और स्कैनिंग प्रोसेस को पूरी तरह से सटीक बनाया जा सके।
  • इसका उद्देश्य पारंपरिक डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर्स के बजाय आधुनिक तकनीक अपनाकर सुरक्षा जांच को तेज और सटीक बनाना है।
  • बोर्डिंग पास और सुरक्षा जांच प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए नए डिजिटल सेफ्टी स्टैंडर्ड लागू किए जा रहे हैं।
  • इससे सुरक्षा जांच में लगने वाले समय में कमी आएगी और कॉन्टैक्टलेस जांच संभव होगी।
  • यात्रियों के हैंड बैगेज और सामान की सुरक्षा के लिए CTX मशीनों को तैनात करने पर भी काम जारी है।
फिलहाल दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु हवाई अड्डों पर इसके उन्नत परीक्षण चल रहे हैं।

फिलहाल दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु हवाई अड्डों पर इसके उन्नत परीक्षण चल रहे हैं।

4. नई दिल्ली में 5वें कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का आयोजन

  • 3 अक्टूबर को नई दिल्ली में 5वें कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
  • इसके आयोजक इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ और वित्त मंत्रालय, भारत सरकार हैं।
  • इस वर्ष सम्मेलन का विषय बदलाव के दौर में लचीलापन है।
  • इसमें 180 से अधिक नीति निर्माता, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, वित्तीय विशेषज्ञ और वैश्विक विचारक भाग लेंगे।
  • इस कॉन्क्लेव के दौरान कई मेन सेशन, डिस्कशन और गोलमेज बैठकें होंगी।
  • इन बैठकों का फोकस विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) को आकर्षित करनाऔर दीर्घकालिक निवेश के लिए घरेलू पूंजी जुटाना जैसे मुद्दे होंगे।
इस सम्मेलन में करीब 30 देशों के 80 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

इस सम्मेलन में करीब 30 देशों के 80 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

5. HDFC बैंक के नए MD और CEO बने अनूप बागची

  • 1 अक्टूबर को अनूप बागची HDFC बैंक के नए MD और CEO बनें।
  • वे 27 अक्टूबर से शशिधर जगदीशन की जगह लेंगे।
  • उनका कार्यकाल 3 साल का होगा।
  • शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को पूरा हो रहा है।
  • अनूप बागची का बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है।
  • बागची के पास इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैंगलोर से मैनेजमेंट की डिग्री और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री है।
  • इससे पहले वे ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO रह चुके हैं।
  • बागची ICICI Bank में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रह चुके हैं। वहां उन्होंने होलसेल बैंकिंग, ट्रांजैक्शन बैंकिंग और मार्केट्स का काम देखा।

मिसलिनियस (Miscellaneous)

6. फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडाणी सबसे आगे

  • 1 अक्टूबर को फोर्ब्स 2026 की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडाणी नंबर-1 पर पहुंच गए हैं।
  • वे पिछले 3 साल के बाद में नंबर वन पर पहुंचे हैं।
  • अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और उनके परिवार की कुल संपत्ति 10.85 लाख करोड़ है।
  • पिछले साल के मुकाबले उनकी संपत्ति 1.99 लाख करोड़ बढ़ी है।
  • डॉलर के लिहाज से वे इस साल लिस्ट में सबसे ज्यादा संपत्ति बढ़ाने वाले कारोबारी भी बने।
  • इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर रहे।
  • उनकी संपत्ति 1.80 लाख करोड़ रुपए से घटकर 8.3 लाख करोड़ रुपए रही।
  • इस साल फोर्ब्स की लिस्ट में 4 नए नाम भी शामिल हुए।
  • ये इंडो-एमआईएम के कृष्णा चिवुकुला, अपार इंडस्ट्रीज के कुशल और चैतन्य देसाई, आदित्य इन्फोटेक के आदित्य खेमका और बालाजी वेफर्स के विरानी बंधु हैं।

आज का इतिहास

  • 1831 ब्रिटेन ने मैसूर पर कब्जा किया था।
  • 1932 में इराक ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ और लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
  • 1977 में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।
  • 1992 में भारत के प्रसिद्ध बिलियर्ड्स खिलाड़ी गीत सेठी ने विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. अनूप कुमार कोटक बैंक के MD और CEO…

Read more

UPSC के 100 साल, मोदी बोले-ये गवर्नेंस तय करता है:संस्था के पहले अध्यक्ष अंग्रेज थे, 2 बार नाम बदला, हर साल 250 परीक्षाएं कराता है

Spread the love

Spread the lovePM मोदी ने UPSC के 100 साल पूरे होने पर गुरुवार को भारत मंडपम में कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि विकसित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

  • October 3, 2026
एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

  • October 3, 2026
टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता

  • October 3, 2026
सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता