
नवनियुक्त बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद गजेंद्र पटेल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। इसके लिए हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारे कार्यकर्ता है, जो पांचों साल ही चुनाव की तैयारी में लगे रहते हैं।
उन्होंने कहा कि बीजेपी में कोई गुटबाजी नहीं है। आज बीजेपी में चुनाव लड़ने के बहुत योग्य है। टिकट एक को मिलता है, लेकिन सब कार्यकर्ता जिसको टिकट मिलेगा, उसे जिताने के लिए लग जाते हैं। इसलिए बीजेपी परिवार की एकजुट होकर तरह चुनाव लड़ती है।
पटेल जयपुर से कोटा जाते समय टोंक में रुके थे। पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए नवनियुक्त बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री गजेन्द्र पटेल ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने साफा व दुपट्टा पहनाकर कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।
इस दौरान पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम लाल जैन, शिक्षा विद् महेंद्र चौधरी, सुनील जैन, खेमराज मीणा,पण्डित दीनदयाल मण्डल के अध्यक्ष विष्णु चावला, गुड्डू चावला, महावीर शर्मा, मुकेश यादव, पुष्पेंद्र जैन, शैलेंद्र जैन, अनिल शर्मा, शिवराज चावला, नरेंद्र आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।






