भंवरी देवी हत्याकांड: हजारों लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया:पूर्व विधायक बोले- पुलिस किसको बचा रही; SHO-DSP को हटाने की मांग

Spread the love

फलोदी जिले के लोहावट में 27 जुलाई की रात हुई भंवरी विश्वोई की हत्या के मामले में हजारों की भीड़ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया। नागौर चौराहे पर सभा के बाद हजारों लोग एक साथ नागौर रोड, नगरपरिषद, अंबेडकर सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

लोगों की भीड़ इतनी थी कि कलेक्ट्रेट में खडे़ होने की जगह नहीं बची। लोग नेशनल हाईवे और रेलवे ओवर ब्रिज पर खडे़ रहे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और एसपी सतनाम सिंह को ज्ञापन सौंपे। लोगों ने लोहावट डीएसपी भवानीसिंह और एसएचओ हरीसिंह राजपुरोहित को हटाने की मांग की। लोग कलेक्ट्रेट के बाहर बैठे हैं।

दरअसल, 27 जुलाई की रात भंवरी विश्नोई (32) निवासी जंभेश्वरनगर (लोहावट) बेटियों के साथ घर के बाहर सो रही थी। अज्ञात हमलावर ने भंवरी देवी के गले पर चाकू से वार कर दिया। इस दौरान मां के चिल्लाने पर पास में सो रही उसकी दोनों बेटियां रामज्योति (16) और सोनू (10) जाग गई थीं।

मां को बचाने के लिए बेटियां हमलावर की तरफ दौड़ीं और उससे हाथापाई करने लगी थी। इस दौरान बदमाश ने बच्चियों पर भी चाकू से हमला कर दिया था। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी दोनों बेटियां घायल हो गई थी। हत्या के खुलासे की मांग को लेकर पिछले 21 दिन से लोहावट थाने के आगे प्रदर्शन किया जा रहा है।

भंवरी देवी हत्याकांड मामले का खुलासा नहीं होने के बाद मंगलवार को हजारों की भीड़ फलोदी पहुंची और कलेक्टर का घेराव किया।

भंवरी देवी हत्याकांड मामले का खुलासा नहीं होने के बाद मंगलवार को हजारों की भीड़ फलोदी पहुंची और कलेक्टर का घेराव किया।

पूर्व विधायक बोले- पुलिस किसको बचाने की कोशिश कर रही

नागौर चौराहे पर हुई सभा में पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई ने कहा- वारदात के 20 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना संदेह की स्थिति पैदा करता है। पुलिस किसको बचाने की कोशिश कर रही है। यदि अब भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पैदल जयपुर कूच किया जाएगा और सीधे मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचेंगे।

आरोपियों की गिरफ्तारी, एसएचओ और डीएसपी को हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर ऑफिस का घेराव किया।

आरोपियों की गिरफ्तारी, एसएचओ और डीएसपी को हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर ऑफिस का घेराव किया।

नागौर चौराहे पर सभा में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे।

नागौर चौराहे पर सभा में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे।

धरने में शामिल पूर्व विधायक के सभा स्थल पर पहुंचने पर लोगों ने नारेबाजी की।

धरने में शामिल पूर्व विधायक के सभा स्थल पर पहुंचने पर लोगों ने नारेबाजी की।

सभा में मंच पर मौजूद मृतका की बेटी सोनू, जो वारदात के समय घायल हुई थी।

सभा में मंच पर मौजूद मृतका की बेटी सोनू, जो वारदात के समय घायल हुई थी।

हत्याकांड का खुलासा न होने पर 12 अगस्त को हजारों लोगों ने नंगे पैर रैली निकाली।

हत्याकांड का खुलासा न होने पर 12 अगस्त को हजारों लोगों ने नंगे पैर रैली निकाली।

i

Related Posts

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- कांग्रेस में झगड़े की जड़ डोटासरा:सचिन और गहलोत एक-दूसरे से अब आंख तक नहीं मिलाते

Spread the love

Spread the loveटोंक, 2 घंटे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा- कांग्रेस में झगड़े की जड़ डोटासरा हैं। कांग्रेस…

Read more

शाह बोले- दिल्ली शराब घोटाले वाले नशामुक्ति नहीं कर सकते:AAP ने पंजाब को चिट्‌टे में धकेला, 31 दिसंबर 2029 से पहले हम नशामुक्त कर देंगे

Spread the love

Spread the loveजालंधर में रैली को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह। गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर रैली में कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को चिट्‌टे में धकेल…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित