
जालंधर में रैली को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह।
गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर रैली में कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को चिट्टे में धकेल दिया है। 2027 का चुनाव भाजपा नशामुक्त पंजाब के नाम पर लड़ेगी।

मैं पंजाब के युवाओं को वादा करके जाता हूं कि भाजपा को वोट करें। हम 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब को नशा मुक्त कर देंगे। उन्होंने कहा-
भगवंत मान ने नशे के व्यापार को और बढ़ाया है। जो दिल्ली में शराब बेचने के घोटाले में पकड़े गए हों, वो पंजाब को नशा मुक्त कैसे करेंगे।
शाह की रैली से पहले बम की धमकी भी मिली थी। कैंब्रिज स्कूल को भेजे ई-मेल में दावा किया गया कि रैली के स्टेज के नीचे IED रखा गया है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की जांच में वहां कुछ नहीं मिला।






