सतीश पूनिया के भाजपा राष्ट्रीय-महामंत्री बनने पर टोंक में जश्न:घंटाघर चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

Spread the love

घंटाघर पर देर शाम आतिशबाजी करते हुए पार्टी कार्यकर्ता।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर टोंक जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सोमवार देर शाम शहर के प्रमुख घंटाघर चौराहे पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. सतीश पूनिया को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने ‘डॉ. सतीश पूनिया जिंदाबाद’, ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष लगाए।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा ने कहा कि डॉ. सतीश पूनिया का भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व पर पहुंचना राजस्थान के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि डॉ. पूनिया ने प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए राजस्थान में भाजपा संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए उन्होंने लगातार काम किया।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया को बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री बनाने पर घंटाघर पर नारेबाजी की गई।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया को बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री बनाने पर घंटाघर पर नारेबाजी की गई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. पूनिया की संगठनात्मक क्षमता, अनुभव, सरल व्यवहार और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव उन्हें एक प्रभावी संगठनकर्ता बनाता है। राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने से राजस्थान के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. पूनिया अपने अनुभव और संगठनात्मक कौशल से राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को और मजबूत करेंगे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के वरिष्ठ नेता को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाड़ोलिया, ओम पांडे, बेनी प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष बबलू टैंकर, राजेश शर्मा, पूर्व पार्षद हिम्मत सिंह, धर्मेंद्र सिंह राजावत, मुकेश सैनी, मुकेश किराड, रोहित जैन, हंसराज धाकड़, मंडल अध्यक्ष नंदलाल, कमलेश यादव, गणेश सैनी, किशनगोपाल जाट, राजेश मंगल, धारा सिंह फागणा, ओम अजमेरा, अजय डोई, वकार खान, शिवराज गोरा, आरव सिसोदिया, मुरारी सोनी, रॉबिन चावला, विनोद खींची और कन्हैया शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- कांग्रेस में झगड़े की जड़ डोटासरा:सचिन और गहलोत एक-दूसरे से अब आंख तक नहीं मिलाते

Spread the love

Spread the loveटोंक, 2 घंटे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा- कांग्रेस में झगड़े की जड़ डोटासरा हैं। कांग्रेस…

Read more

शाह बोले- दिल्ली शराब घोटाले वाले नशामुक्ति नहीं कर सकते:AAP ने पंजाब को चिट्‌टे में धकेला, 31 दिसंबर 2029 से पहले हम नशामुक्त कर देंगे

Spread the love

Spread the loveजालंधर में रैली को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह। गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर रैली में कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को चिट्‌टे में धकेल…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित