बिहार के 6 जिलों के 255 गांवों में बाढ़:राज्य का 73% हिस्सा बाढ़ प्रभावित; यूपी में 15 नदियां खतरे के निशान से ऊपर

Spread the love

बिहार में गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से सारण समेत 6 जिलों के करीब 255 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 4 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। 44 हजार लोग घर छोड़ चुके हैं। राज्य की प्रमुख नदियां भी उफान पर हैं।

वहीं, बिहार सरकार के मुताबिक राज्य का करीब 68.80 लाख हेक्टेयर क्षेत्र, यानी लगभग 73% हिस्सा बाढ़ प्रभावित है। राज्य के 38 में से 28 जिले बाढ़ की चपेट में आने वाले माने जाते हैं।

यूपी में आज सुबह से ज्यादातर जिलों में धूप निकली है। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। राज्य में नदियां अब भी उफान पर हैं। गंगा, शारदा समेत 15 नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। उन्नाव में सई नदी का पानी 12 से ज्यादा गांवों में घुस गया है।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

बिहार के सारण में मुख्य तटबंध टूटने से गंडक नदी का पानी ग्रामीण इलाकों में पहुंच गया है।

बिहार के सारण में मुख्य तटबंध टूटने से गंडक नदी का पानी ग्रामीण इलाकों में पहुंच गया है।

यूपी के गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान से 26 सेमी ऊपर बह रही है। 30 गांव टापू में तब्दील हो गए हैं।

यूपी के गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान से 26 सेमी ऊपर बह रही है। 30 गांव टापू में तब्दील हो गए हैं।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हो रही बर्फबारी से सब्जियों और जड़ी-बूटियों की फसलें खराब हो गई हैं।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हो रही बर्फबारी से सब्जियों और जड़ी-बूटियों की फसलें खराब हो गई हैं।

ओडिशा के पुरुषोत्तमपुर दोपहर बाद अचानक मौसम पलटा और शाम तक तेज बारिश होती रही।

ओडिशा के पुरुषोत्तमपुर दोपहर बाद अचानक मौसम पलटा और शाम तक तेज बारिश होती रही।

यूपी के बलिया में गंगा और सरयू नदी का पानी कई गांवों में पहुंच गया है। गोपालनगर में एक स्कूल तक बाढ़ का पानी पहुंच गया। बच्चों को बाढ़ के पानी से होकर गुजरना पड़ा।

यूपी के बलिया में गंगा और सरयू नदी का पानी कई गांवों में पहुंच गया है। गोपालनगर में एक स्कूल तक बाढ़ का पानी पहुंच गया। बच्चों को बाढ़ के पानी से होकर गुजरना पड़ा।

Related Posts

अक्टूबर में भी पारा 40 डिग्री के ऊपर:रात के तापमान में तेजी से गिरावट; जानें- अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Spread the love

Spread the loveराजस्थान में अक्टूबर में भी दिन के समय तेज गर्मी है। पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा असर पश्चिमी जिलों में है। शुक्रवार को…

Read more

घाड़ में तेज बारिश से गर्मी से राहत, तापमान गिरा:तेज हवाएं चली, फसलों को भी फायदा

Spread the love

Spread the loveघाड़, 1 घंटे पहले घाड़ में 20 मिनट बारिश से गर्मी-उमस से राहत, तापमान गिरा। मंगलवार शाम को घाड़ में बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

  • October 3, 2026
एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

  • October 3, 2026
टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता

  • October 3, 2026
सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता