
राजस्थान में अक्टूबर में भी दिन के समय तेज गर्मी है। पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा असर पश्चिमी जिलों में है। शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान पिलानी (झुंझुनूं) में दर्ज हुआ।

वहीं पूर्वी जिलों में रात के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। सीकर, भीलवाड़ा, उदयपुर, नागौर में रात में ठंडक बढ़ गई। इन शहरों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।
मौसम विभाग ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राई रहने का अनुमान जताया है।
प्रदेश में बारिश की स्थिति

मौसम की बड़ी अपडेट्स
40 डिग्री पार तापमान: राजस्थान के सभी शहरों में शुक्रवार को आसमान साफ रहा। सबसे अधिक तापमान पिलानी (झुंझुनूं) में 40.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
रात में ठंडक बढ़ी: राजस्थान के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात में ठंडक बढ़ गई। अजमेर, भीलवाड़ा, सीकर, कोटा, उदयपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ। सबसे कम तापमान सीकर में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अब आगे क्या?: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार- राज्य में शनिवार से मौसम साफ रहेगा। हालांकि तापमान में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। दिन में अधिकांश शहरों का तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री के बीच दर्ज होने की संभावना है।








