घाड़, 1 घंटे पहले

घाड़ में 20 मिनट बारिश से गर्मी-उमस से राहत, तापमान गिरा।
मंगलवार शाम को घाड़ में बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। करीब 20 मिनट तक हुई इस बारिश से इलाके का मौसम अच्छा हो गया।

बारिश से किसानों को भी राहत मिली है। तापमान में कमी आने से हल्की ठंडक घुल गई।
बता दे कि फसलों के लिए भी बारिश फायदेमंद है। हालांकि कई किसान खेतों में कटी फसल को सुरक्षित करने में लगे है।






