पीएम श्री स्कूल में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन:500 से ज्यादा शिक्षक होंगे शामिल, शिक्षा व्यवस्था पर होगी चर्चा

Spread the love

पीपलू, 3 घंटे पहले

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, रानोली में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित करेगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को दिनभर जोर-शोर से काम चलता रहा।

निमंत्रण टीम के सदस्यों ने अलग-अलग दफ्तरों और मेहमानों के घर जाकर निमंत्रण पत्र दिए। उन्होंने सभी से सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया।

संयोजक भंवरलाल भारी और सहसंयोजक रामसहाय शर्मा ने बताया कि स्कूल परिसर में कार्यक्रम की सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

संगठन के टोंक जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष लालाराम मीणा और जिला मंत्री रामप्रसाद धाकड़ ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन दोपहर 12 बजे होगा, जिसमें जिलेभर से 500 से ज्यादा शिक्षक शामिल होंगे।

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत (STFI) के महामंत्री विजय पोटलिया इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा करेंगे।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (पीपलू) कृष्णा चौधरी, प्रोफेसर घासीराम जाट, के.एल. यादव, जिला संरक्षक ज्ञान सिंह, लादू लाल चौधरी, हरपाल मीणा और कमलेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र वर्मा सम्मेलन के मुख्य वक्ता होंगे।

इस आयोजन में मौजूदा शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों के हितों की सुरक्षा और शिक्षा में सुधार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। जिलेभर से आए शिक्षक सम्मेलन में अपने सुझाव देंगे और इसमें हिस्सा लेंगे।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 3 अक्टूबर:HDFC बैंक के नए MD और CEO बने अनूप बागची, फोर्ब्स की लिस्ट में गौतम अडाणी भारत में सबसे अमीर

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. भारत AI सैटेलाइट लॉन्च करने वाला चौथा देश…

Read more

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. अनूप कुमार कोटक बैंक के MD और CEO…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान विकास पत्र स्कीम में 7.5% ब्याज:9 साल 7 महीने में पैसा होगा दोगुना, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

  • October 3, 2026
किसान विकास पत्र स्कीम में 7.5% ब्याज:9 साल 7 महीने में पैसा होगा दोगुना, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा:भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹120 और डीजल ₹103 का हुआ, कच्चा तेल महंगा होना वजह

  • October 3, 2026
नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा:भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹120 और डीजल ₹103 का हुआ, कच्चा तेल महंगा होना वजह

रोहित की 63वीं वनडे फिफ्टी, बतौर ओपनर 10 हजार रन:ऋतुराज के साथ शतकीय साझेदारी; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत-120/2, कोहली और गिल आउट

  • October 3, 2026
रोहित की 63वीं वनडे फिफ्टी, बतौर ओपनर 10 हजार रन:ऋतुराज के साथ शतकीय साझेदारी; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत-120/2, कोहली और गिल आउट