
भारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 ओवर में 2 विकेट पर 120 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड क्रीज पर हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। रोहित 63वीं फिफ्टी लगाकर खेल रहे हैं।

न्यू चंडीगढ़ में रोहित शर्मा ने वनडे में बतौर ओपनर 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में यह उपलब्धि हासिल की। रोहित ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या और क्रिस गेल 10 हजार रन बना चुके हैं।
शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत के कप्तान शुभमन गिल 1 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली खाता भी नहीं खोल सके। दोनों को जायडन सील्स ने आउट किया। मैच का स्कोरकार्ड…

विराट कोहली को जायडन सील्स ने पहली बॉल पर बोल्ड कर दिया।







