नवचयनित वरिष्ठ अध्यापकों के लिए पहली बार चलाया ओरिएंटेशन कार्यक्रम:राजस्थान के 1700 वरिष्ठ अध्यापकों की नियुक्ति 21अगस्त तक टली

Spread the love

राज्य लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (सेकंड ग्रेड) भर्ती-2024 में चयनित टोंक समेत राज्य के करीब 1700 अभ्यर्थियों को संभाग आवंटन के एक माह बाद भी स्कूलों में नियुक्ति नहीं हुई है। इसके चलते इनका लाभ स्कूली बच्चों को नहीं मिल रहा है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने पिछले महीने ऑनलाइन विकल्प लेकर संभाग आवंटित किए थे। नवचयनित वरिष्ठ अध्यापकों को 4 जुलाई को नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए गए थे, लेकिन अब तक काउंसलिंग नहीं होने से शिक्षक स्कूलों में कार्यभार ग्रहण नहीं कर सके हैं।

वर्तमान में सभी नव नियुक्त शिक्षक ट्रेनिंग ले रहे

वर्तमान में सभी नव नियुक्त शिक्षक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) में ओरिएंटेशन का प्रशिक्षण ले रहे हैं। पहले यह प्रशिक्षण 15 जुलाई तक निर्धारित था। जिसे बाद में 27 जुलाई तक बढ़ाया गया। फिर इसे 5 अगस्त तक बढ़ाया था और अब मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार ने राज्य के सभी संयुक्त निदेशकों को आदेश जारी कर इसकी अवधि 21 अगस्त तक बढ़ा दी है।

इसके चलते स्पष्ट हो गया है कि 21 अगस्त से पहले काउंसलिंग और नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं होगी। राज्य के सरकारी स्कूलों में वरिष्ठ अध्यापकों के 50 हजार से अधिक पद रिक्त होने के बावजूद नियुक्त शिक्षकों के पदस्थापन में देरी सवाल खड़े कर रही है। यह पहला अवसर है जब चयनित शिक्षकों को स्कूलों में पदस्थापन से पहले डाइट के माध्यम से ओरिएंटेशन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

शिक्षक संघ रेसटा बोले- निदेशालय जल्द नियुक्ति दें

शिक्षक संघ रेसटा, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने बताया- राज्य भर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) में नव चयनित वरिष्ठ अध्यापकों के लिए पहली बार ओरिएंटेशन प्रोग्राम चलाया गया है। इसकी अवधि को बढ़ाकर 21 अगस्त कर दिया गया है।

ओरिएंटेशन प्रोग्राम के नाम पर शिक्षा विभाग की ओर से पदस्थापन करने में देरी हो रहीं है। शिक्षक संघ रेसटा की मांग है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को चाहिए कि जल्द काउंसलिंग का शेड्यूल घोषित कर नव चयनित शिक्षकों की पदस्थापन प्रक्रिया को जल्द पूरा करवाना चाहिए।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 3 अक्टूबर:HDFC बैंक के नए MD और CEO बने अनूप बागची, फोर्ब्स की लिस्ट में गौतम अडाणी भारत में सबसे अमीर

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. भारत AI सैटेलाइट लॉन्च करने वाला चौथा देश…

Read more

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. अनूप कुमार कोटक बैंक के MD और CEO…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव