वंदे मातरम् के 150 वर्ष होने पर देवली-दूनी में कार्यक्रम:छात्रों ने मिलकर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया

Spread the love

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देवली और दूनी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में देशभक्ति, ‘हर घर तिरंगा’ और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पीएम श्री केंद्रीय स्कूल देवली में सीआईएसएफ की 9वीं आरक्षित वाहिनी के सहायक कमांडेंट राहुल वर्मा के निर्देश पर निरीक्षक पूजा रोजी और धन देवी शाक्य सहित 30 बल सदस्यों ने छात्रों के साथ मिलकर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।

इसके बाद ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत छात्रों ने अपनी माताओं के साथ पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम प्राचार्य नवरत्न मित्तल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें प्रधानाध्यापक धर्मराज मीणा, शिक्षक हेमराज मीणा, दीप्ति गुप्ता और मधु गोयल ने सहयोग किया।

इसी क्रम में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल दूनी में हरियाली अमावस्या के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा की अध्यक्षता और तहसीलदार अजय पांडे के सानिध्य में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रमुखों ने विद्यालय परिसर में 21 पौधे लगाए।

पीएमश्री प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका और उपप्रधानाचार्य शांतिलाल ने बताया कि कचनार, अर्जुन, बॉटल पॉम, गुलमोहर और बादाम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर मनीष कुमार पारीक, श्याम सुंदर शर्मा, गणपत सिंह चौहान सहित अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल देवली में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा और वंदे मातरम् प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को तिरंगे के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में एसडीएम रूबी अंसार, सीबीईओ अर्जुन लाल बुनकर, एसीबीईओ और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रूबी अंसार ने छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टर और स्लोगन का अवलोकन कर उनके प्रयासों की सराहना की।

इसके पश्चात ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रभारी रिंकू पंचोली, हरि प्रकाश मीणा और विद्यालय का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

  • Related Posts

    करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

    Spread the love

    Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. अनूप कुमार कोटक बैंक के MD और CEO…

    Read more

    UPSC के 100 साल, मोदी बोले-ये गवर्नेंस तय करता है:संस्था के पहले अध्यक्ष अंग्रेज थे, 2 बार नाम बदला, हर साल 250 परीक्षाएं कराता है

    Spread the love

    Spread the lovePM मोदी ने UPSC के 100 साल पूरे होने पर गुरुवार को भारत मंडपम में कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि विकसित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

    • October 2, 2026
    करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

    भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

    • October 2, 2026
    भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

    निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

    • October 2, 2026
    निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित