घाड़, 2 घंटे पहले

घाड़ कस्बे के प्रसिद्ध धुंधलेश्वर महादेव मंदिर में दान पात्र से करीब 5 लाख रुपए की चोरी हो गई। कांवड़ यात्रा के आय-व्यय की समीक्षा बैठक के दौरान जब दान पात्र खोला गया, तो उसमें सिर्फ 2100 रुपए मिले।

जांच में सामने आया कि चोरों ने दान पात्र को नीचे से ग्राइंडर (कटर) से काटकर सारी नकदी चुरा ली थी। मंदिर के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि मुनीश्वर देवाचार्य महाराज ने बताया कि मंदिर में चोरी की यह पांचवीं घटना है।
ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय थाना प्रभारी को इस बारे में कई बार बताया गया था। लेकिन, पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे चोरों के हौसले बढ़े हैं।
इस चोरी और पुलिस की लापरवाही से घाड़ कस्बे और आसपास की करीब 2 दर्जन ग्राम पंचायतों के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रामीण अब जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और मंदिर परिसर की सुरक्षा मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।






