दोस्तों ने 10वीं के छात्र से घर में चोरी करवाई:किराए पर गाड़ी दी थी तोड़फोड़ होने पर पैसे मांगे; मोबाइल पर चोरी का तरीका बताया

Spread the love

जयपुर में 10वीं क्लास के स्टूडेंट ने अपने घर से ज्वेलरी चोरी करके दोस्तों को दे दिया। स्टूडेंट को उसके दोस्तों ने किराए पर गाड़ी दी थी। जब वह गाड़ी वापस करने गया तो दोस्तों ने कहा- तूने गाड़ी तोड़ दी है, इसका हर्जाना दे।

युवक ने पैसे नहीं होने की बात कही। इस पर दोस्तों ने उसको अपना मोबाइल फोन देकर उससे उसके घर में चोरी करवाई। फोन पर स्टूडेंट को डायरेक्शन देते रहे। 16 साल के स्टूडेंट ने घर से सोने की तीन सेट बाली, हार, अंगूठी, नथ, पेंडल, चांदी का कड़ा व पायजेब चोरी कर दोस्तों को दे दिए।

मामले की जानकारी होने पर स्टूडेंट के परिजनों ने उसके दोस्तों के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने बताया- जयपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया- मेरा 16 साल का बेटा प्राइवेट स्कूल की 10वीं क्लास में पढ़ता है। इसी स्कूल में पढ़ने वाले उसके एक साथी ने मेरे नाबालिग बेटे की मुलाकात अपने परिचित से करवाई।

सप्ताहभर पहले आरोपी परिचित ने नाबालिग बेटे को किराए पर गाड़ी दी। गाड़ी वापस लौटाने पर नाबालिग को डराया-धमकाया कि तूने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी है। तुझे गाड़ी की तोड़फोड़ का हर्जाना देना पड़ेगा।

घर में चोरी के लिए किया तैयार

आरोपियों ने नाबालिग को धमकाकर रुपए देने का दबाव बनाया। नाबालिग ने रुपए नहीं होने की बात कही। इस पर आरोपियों ने उसे घर में रखी ज्वेलरी लाकर देने के लिए कहा। आरोपी ने नाबालिग को अपना मोबाइल भी दिया। मोबाइल पर बातचीत कर चोरी करने के लिए डायरेक्शन दिए। नाबालिग ने डायरेक्शन के अनुसार अपने घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी ज्वेलरी (सोने की तीन सेट बाली, हार, अंगूठी, नथ, पेंडल, चांदी का कड़ा व पायजेब जोड़ी) चोरी कर ली।

ज्वेलर को बेचे गहने, दिए 5 हजार रुपए

नाबालिग ज्वेलरी लेकर उनके पास पहुंचा। आरोपियों ने ज्वेलरी और अपना मोबाइल नाबालिग से ले लिया। झोटवाड़ा इलाके में एक ज्वेलर को ज्वेलरी बेचकर रुपए ले लिए। नाबालिग को इस बारे में किसी को नहीं बताने के लिए 5 हजार रुपए दिए।

रुपए मिले तो खुली पोल

परिजनों ने बताया- 6 सितम्बर को बेटे के पास 5 हजार रुपए मिले। पूछने पर नाबालिग ने कहा- ये रुपए दोस्त के हैं। शक होने पर परिजनों ने सख्ती से पूछा तो नाबालिग ने परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद नाबालिग के पिता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है