स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

Spread the love

जीवन की सुंदरता इस बात में है कि हमारी सोच कितनी निष्पक्ष और गुणग्राही है। लोगों की परिस्थितियों, धन या साधनों के आधार पर नहीं, बल्कि उनके गुण, संस्कार और आचरण के आधार पर उनका सम्मान करना चाहिए। समता का भाव यही सिखाता है कि हर व्यक्ति में कुछ न कुछ विशेषता होती है, जिसे पहचानना और सम्मान देना चाहिए। जानिए हमें अपने व्यवहार में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…

1. हर व्यक्ति के साथ संतुलित, न्यायपूर्ण और सम्मानजनक व्यवहार करें।

2. जो हमसे बड़े हैं, उनके प्रति श्रद्धा, विनम्रता और सम्मान बनाए रखें। परिवार, मित्रों और निकट संबंधों के प्रति अपने दायित्वों और जिम्मेदारियों को न भूलें।

3. किसी व्यक्ति के पास धन, सुविधा या संसाधनों की कमी हो, तो इससे उसके महत्व या सम्मान में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

4. किसी की आर्थिक स्थिति या बाहरी परिस्थितियों के बजाय उसके संस्कार, व्यवहार और चरित्र को अधिक महत्व दें।

5. ईमानदारी, नैतिकता और अच्छा आचरण धन-दौलत से अधिक मूल्यवान हैं।

6. दूसरों की कमियां खोजने के बजाय उनकी अच्छी बातों को पहचानें और उनसे सीखने का प्रयास करें।

7. किसी व्यक्ति की वर्तमान स्थिति उसके पूरे व्यक्तित्व या भविष्य की संभावनाओं को निर्धारित नहीं करती, इसलिए केवल उसकी वर्तमान परिस्थिति देखकर उसके बारे में धारणा न बनाएं।

8. समान सम्मान, विनम्रता, ईमानदारी जैसे गुणों को अपनाने से हमारा व्यवहार संतुलित और श्रेष्ठ बनता है।

आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

Related Posts

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

Spread the love

Spread the loveजीवन में परेशानियां कभी अकेले नहीं आतीं। एक समस्या खत्म होती है, तो दूसरी चुनौती सामने खड़ी हो जाती है। ऐसे समय में इंसान अक्सर निराश होकर सोचने…

Read more

साइबर लिटरेसी- नवरात्रि में सक्रिय हुए ठग:गरबा पार्टनर के नाम पर स्कैम, सोशल मीडिया विज्ञापन के पीछे ठगी का जाल, जानें कैसे बचें

Spread the love

Spread the loveइन दिनों देशभर में गरबा और डांडिया की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर ‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ के नाम से कई पोस्ट वायरल हो…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज