
देवली नगर पालिका में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति (SC) ओपन वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसके बाद, सोमवार को जिला मुख्यालय पर नगर पालिका के 35 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई।
नगर पालिका के कुल 35 वार्डों में से 8 वार्ड अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए, 3 वार्ड अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए और 6 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित किए गए हैं। शेष 18 वार्डों को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है।







