टोंक में महिलाओं के लिए 102 वार्ड आरक्षित:10 निकायों के 315 वार्डों में 62 OBC, ST के लिए 10 सीटें रिजर्व, पढ़ें पूरी लिस्ट

Spread the love

टोंक जिले के 10 नगर निकायों के कुल 315 वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। इनमें SC के 56, ST के 10 और OBC के 62 वार्ड आरक्षित किए गए हैं, जबकि 187 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। आरक्षित वर्गों में SC की सबसे ज्यादा 10 सीटें टोंक नगर परिषद में हैं, जबकि सबसे कम 3-3 सीटें उनियारा और लाम्बाहरिसिंह नगर पालिकाओं में हैं।

ST की सबसे ज्यादा 3 सीटें देवली में हैं, जबकि निवाई में 2 और टोंक, दूनी, डिग्गी, पीपलू व लाम्बाहरिसिंह में 1-1 सीट आरक्षित हुई है। टोडारायसिंह, मालपुरा और उनियारा में ST के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं हुई। OBC की सबसे ज्यादा 12 सीटें टोंक नगर परिषद में और सबसे कम 4-4 सीटें उनियारा, दूनी, पीपलू और लाम्बाहरिसिंह में हैं।

महिलाओं के लिए SC की 18, ST की 2, OBC की 20 और अनारक्षित वर्ग की 62 सीटें आरक्षित हुई हैं। यानी सभी निकायों को मिलाकर 102 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इनमें टोंक नगर परिषद में महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा 19 सीटें आरक्षित हुई हैं, जबकि दूनी नगर पालिका में सबसे कम 6 सीटें हैं। कुल 187 अनारक्षित वार्डों में से 62 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

कलेक्टर टीना डाबी ने बताया- शाम करीब सवा पांच बजे लॉटरी प्रक्रिया पूरी हुई।

निवाई विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा- चारों विधानसभा सभा में नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत होगी। कांग्रेस ने कोई विकास नहीं किया। बीजेपी ने ढाई साल में ही विकास के कई आयाम छुए हैं।

Related Posts

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- कांग्रेस में झगड़े की जड़ डोटासरा:सचिन और गहलोत एक-दूसरे से अब आंख तक नहीं मिलाते

Spread the love

Spread the loveटोंक, 2 घंटे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा- कांग्रेस में झगड़े की जड़ डोटासरा हैं। कांग्रेस…

Read more

शाह बोले- दिल्ली शराब घोटाले वाले नशामुक्ति नहीं कर सकते:AAP ने पंजाब को चिट्‌टे में धकेला, 31 दिसंबर 2029 से पहले हम नशामुक्त कर देंगे

Spread the love

Spread the loveजालंधर में रैली को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह। गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर रैली में कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को चिट्‌टे में धकेल…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित