दत्तवास पुलिस ने अवैध बजरी से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं:ड्राइवर मौके से फरार, पुलिस ने मालिकों की तलाश शुरू की

Spread the love

निवाई, 50 मिनट पहले

निवाई में दत्तवास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कीं। पुलिस को देखकर दोनों ट्रैक्टरों के ड्राइवर मौके से फरार हो गए।

थाना प्रभारी निरमा मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देश पर अवैध बजरी रोकने के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव और वृत्ताधिकारी रवि प्रकाश शर्मा के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम को अवैध बजरी परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद निगरानी कर वाहनों को पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अवैध बजरी सहित जब्त कर लिया है।

इस मामले में केस दर्ज कर फरार ड्राइवरों और वाहन मालिकों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बजरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव