टोंक से नामी ब्रांड्स के फर्जी रैपर-टीन बनाकर करते सप्लाई:फैक्ट्री सीज, आरोपी गिरफ्तार; जयपुर, अजमेर सहित 5 जिलों में चल रहा था नेटवर्क

Spread the love

टोंक, 40 मिनिट पहले

टोंक में नामी कंपनियों की फर्जी पैकेजिंग बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह निवाई में अवैध फैक्ट्री का संचालन कर रहा था, जहां रोजाना करीब 40 हजार लीटर नकली घी की पैकेजिंग सामग्री बनाई जाती थी।

यहां तैयार पैकिंग सामग्री और उत्पादों की सप्लाई जयपुर, अजमेर, कोटा, भीलवाड़ा, ब्यावर और टोंक सहित प्रदेशभर में की जाती थी।

कार्रवाई एसपी रोशन मीना के निर्देश पर जिला स्पेशल टीम (DST) टोंक ने निवाई के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में की। मामले में जमात निवासी अमन जैन (30) पुत्र पदमचंद जैन को गिरफ्तार किया गया। वहीं अवैध फैक्ट्री को सीज कर दिया है।

मौके से नकली ब्रांडिंग के करीब 20 हजार टीन जब्त किए गए हैं।

मौके से नकली ब्रांडिंग के करीब 20 हजार टीन जब्त किए गए हैं।

एसपी रोशन मीना ने बताया कि डीएसटी टीम ने रीको इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित फैक्ट्री पर दबिश दी, जहां नामी ब्रांड्स के नाम से हूबहू नकली रैपर और टीन तैयार किए जा रहे थे।

जांच में सामने आया कि आरोपी ‘सरस’, ‘अमूल’, ‘मधुसूदन’, ‘कृष्णा’ और ‘महावन’ जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के नाम पर नकली रैपर और पैकिंग सामग्री तैयार कर रहे थे।

फैक्ट्री में रोजाना करीब 40 हजार लीटर नकली घी की पैकिंग की जाती थी। मौके से 15 लीटर क्षमता वाले करीब 20 हजार फर्जी ब्रांडिंग वाले टीन (पीपे) जब्त किए हैं। इनमें अमूल, मधुसूदन, ग्वालियर और उजारिया ऑयल ब्रांड्स के नाम वाली पैकिंग की जानी थी। इसके अलावा पुलिस ने बाइक, कार और करीब एक लाख रुपए कैश भी जब्त किया है।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही नकली घी के निर्माण, पैकिंग और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। गिरोह का नेटवर्क किन-किन जिलों तक फैला है और इसमें और कौन लोग शामिल हैं, इसे लेकर भी जांच की जा रही है।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव