निवाई में नकली घी की पैकेजिंग यूनिट पकड़ी:सरस-अमूल समेत 5 ब्रांड के 1.50 लाख रैपर मिले, 20 हजार फर्जी टीन जब्त

Spread the love

निवाई, 1 घंटे पहले

निवाई में टोंक जिला स्पेशल टीम (DST) ने निवाई के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में कार्रवाई करते हुए नामी कंपनियों के घी की फर्जी पैकेजिंग तैयार करने वाली यूनिट पकड़ी है। पुलिस ने मौके से अमन जैन (30) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, यूनिट में नकली घी तैयार नहीं किया जा रहा था, बल्कि अलग-अलग कंपनियों के नाम और डिजाइन की हूबहू पैकेजिंग सामग्री बनाई जा रही थी। यह सामग्री आगे नकली घी तैयार करने वाले गिरोहों को उपलब्ध कराई जाती थी।

घी की फर्जी पैकेजिंग तैयार करने वाली यूनिट पकड़ी।

घी की फर्जी पैकेजिंग तैयार करने वाली यूनिट पकड़ी।

सरस-अमूल समेत 5 ब्रांड के 1.50 लाख रैपर मिले

पुलिस ने यूनिट से सरस, अमूल, कृष्णा, महावन और मधुसूदन ब्रांड के 1.50 लाख से ज्यादा नकली रैपर बरामद किए हैं। इसके अलावा करीब 20 हजार फर्जी टीन और पीपे मिले। इन पर अमूल, मधुसूदन, ग्वालियर और उजारिया ऑयल ब्रांड से संबंधित पैकेजिंग सामग्री लगी हुई थी।

कार्रवाई के दौरान यूनिट से 700 कलर फ्रेम, डाई और पैकिंग मशीनें भी बरामद की गईं। पुलिस ने मौके से 1 लाख रुपए नकद और एक ग्रैंड विटारा कार भी जब्त की है। पुलिस की कार्रवाई में फिलहाल नकली घी बरामद नहीं हुआ है। जांच में सामने आया कि यूनिट का काम नामी कंपनियों के नाम और डिजाइन वाली पैकेजिंग सामग्री तैयार करना था।

राजस्थान के कई जिलों में सप्लाई होने की जानकारी

पुलिस के अनुसार, यूनिट में तैयार होने वाली फर्जी पैकेजिंग सामग्री राजस्थान के कई जिलों में सप्लाई की जाती थी। यह सामग्री उन लोगों तक पहुंचाई जाती थी, जो कथित तौर पर नकली घी तैयार कर उसे असली ब्रांड की पैकिंग में बाजार में खपाते थे।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव