तालाब में मिला युवक का 2 दिन पुराना शव:FSL ने सबूत जुटाए, पहचान के प्रयास जारी

Spread the love

टोंक में डिग्गी लक्खी मेले से तीन दिन पहले शनिवार को विजय सागर तालाब में एक युवक की बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई।

मौके पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर नगर पालिका ईओ रामकेश जाट भी विजय सागर तालाब की पाल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

इसके बाद नाव संचालक मनीष गौतम और ग्रामीणों के सहयोग से शव को तालाब के किनारे लाकर उसे निकाला गया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

सूचना मिलने पर डिग्गी थाना अधिकारी गोपाल चौधरी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसी दौरान मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए डिग्गी पहुंचे मालपुरा के एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह को भी विजय सागर तालाब की पाल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस एवं नगर पालिका अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।

शव को तालाब से बाहर निकाला

प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में शव को तालाब से बाहर निकलवाकर उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव की जांच और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम तथा मोबाइल इन्वेस्टिगेशन टीम को मौके पर बुलाया।

दो दिन पुरानी बॉडी, पहचान नहीं हुई

टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव की पहचान के साथ-साथ युवक के तालाब तक पहुंचने और उसकी मौत के कारणों को लेकर भी जांच की जा रही है।

डिग्गी थाना अधिकारी गोपाल चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक युवक की लाश करीब दो दिन पुरानी प्रतीत हो रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में युवक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है तथा शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

Related Posts

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

वेतन निर्धारण की फिर होगी जांच:अक्टूबर के वेतन बिल में देना होगा प्रमाण-पत्र, शिक्षा विभाग ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Spread the love

Spread the loveप्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत राज्य कार्मिकों के समय-समय पर किए गए वेतन निर्धारणों की अब फिर से गहन जांच की जाएगी। वित्त विभाग के निर्देशों के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

  • October 3, 2026
वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल