डूंगरपुर में डैम ओवरफ्लो, उदयपुर में पुल पर बही नदी:टोंक में पानी भरने से फसल खराब, कोटा जंक्शन पर शॉर्ट सर्किट से आग लगी

Spread the love

जयपुर, 10 मिनिट पहले

राजस्थान से मानसून की विदाई 19 सितंबर से शुरू हो सकती है। अंतिम चरण मानसून जमकर बरस रहा है। उदयपुर, सलूंबर, चित्तौड़गढ़ जिले के अलग-अलग एरिया में गुरुवार रात से शुक्रवार दोपहर तक रुक-रुककर बरसात होती रही।

सलूंबर के झल्लारा में सरनी नदी पुल के ऊपर से बही। डूंगरपुर के आसपुर के पुंजेला डैम पर शुक्रवार सुबह एक फीट की चादर चली।

इससे पहले गुरुवार को जयपुर, अजमेर सहित कई जिलों में 4 इंच तक पानी बरसा। टोंक जिले में रात में हुई बरसात से खेतों में कटी फसल खराब हो गई। कोटा जंक्शन पर बारिश के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया।

मौसम बदलने से दिन का तापमान 7 डिग्री तक गिर गया।

सबसे पहले देखिए- राजस्थान में मौसम की PHOTOS

डूंगरपुर जिले में रातभर से रुक-रुककर हुई बारिश के कारण पूंजपुर पुंजेला डैम पर चादर चली। खेड़ा आसपुर गमेला तालाब का जलस्तर बढ़ने के कारण रास्ता बंद हो गया।

डूंगरपुर जिले में रातभर से रुक-रुककर हुई बारिश के कारण पूंजपुर पुंजेला डैम पर चादर चली। खेड़ा आसपुर गमेला तालाब का जलस्तर बढ़ने के कारण रास्ता बंद हो गया।

कोटा जंक्शन पर बारिश के कारण एक बिजली के पैनल में शॉर्ट सर्किट हो गया। इसमें आग लगने से कुछ देर के लिए दहशत फैल गई।

कोटा जंक्शन पर बारिश के कारण एक बिजली के पैनल में शॉर्ट सर्किट हो गया। इसमें आग लगने से कुछ देर के लिए दहशत फैल गई।

सलूंबर में सरनी नदी पुल पर पानी का बहाव तेज हो गया। प्रशासन ने यहां ट्रैफिक रोक दिया।

सलूंबर में सरनी नदी पुल पर पानी का बहाव तेज हो गया। प्रशासन ने यहां ट्रैफिक रोक दिया।

चित्तौड़गढ़ जिले की ब्राह्मणी नदी का जलस्तर लगातार बरसात के कारण बढ़ गया। इस कारण डब्को झरने में भी पानी का फ्लो तेज हो गया।

चित्तौड़गढ़ जिले की ब्राह्मणी नदी का जलस्तर लगातार बरसात के कारण बढ़ गया। इस कारण डब्को झरने में भी पानी का फ्लो तेज हो गया।

टोंक में गुरुवार को हुई बारिश के कारण किसानों को नुकसान हुआ है। यहां कटी हुई फसलें खराब हो गई।

टोंक में गुरुवार को हुई बारिश के कारण किसानों को नुकसान हुआ है। यहां कटी हुई फसलें खराब हो गई।

जैसलमेर के मोहनगढ़ में सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर बरसात हुई।

जैसलमेर के मोहनगढ़ में सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर बरसात हुई।

मानसून के बडे़ अपडेट

नदी में उफान के कारण रास्ता बंद, झरने बहे: चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे बारिश शुरू हुई, जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही। बारिश के बाद ब्राह्मणी नदी पर स्थित डब्को झरना तेज बहाव के साथ बहने लगा। कोटा जंक्शन के डीसीएम ने बताया गुरुवार को बारिश के कारण बिजली के पैनल में आग लग गई। जिसे कुछ मिनट बाद बुझा दिया गया। टोंक में हुई बारिश के कारण किसानों को नुकसान हुआ है। उदयपुर के सलूंबर में सरनी नदी के कारण रास्ता बंद हो गया।

24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश: जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के अलावा कोटा, जोधपुर, उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में गुरुवार को अच्छी बरसात हुई। सवाई माधोपुर, करौली, नागौर, अजमेर, जयपुर में 4 इंच तक बारिश दर्ज हुई। साथ ही भीलवाड़ा, बूंदी, टोंक, झुंझुनूं, बीकानेर में 2 इंच तक पानी बरसा।

7 डिग्री तक गिरा पारा: राजस्थान के अधिकांश शहरों के तापमान में गुरुवार को तेज बारिश के साथ चली हवा के कारण तापमान में गिरावट हुई। पिलानी, श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, नागौर, फतेहपुर, झुंझुनूं, अजमेर में अधिकतम तापमान 2 से 7 डिग्री तक गिर गया।

Related Posts

घाड़ में तेज बारिश से गर्मी से राहत, तापमान गिरा:तेज हवाएं चली, फसलों को भी फायदा

Spread the love

Spread the loveघाड़, 1 घंटे पहले घाड़ में 20 मिनट बारिश से गर्मी-उमस से राहत, तापमान गिरा। मंगलवार शाम को घाड़ में बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से…

Read more

निवाई मंडी में बारिश से किसानों का बाजरा भीगा:प्लेटफॉर्म पर रखा व्यापारियों का माल, 5 और 10 बोरी बाजरा खराब

Spread the love

Spread the loveनिवाई, 18 घंटे पहले निवाई उपखंड में सोमवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। शहर और आसपास के कई गांवों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित