
राजस्थान में शनिवार से मानसून की विदाई शुरू हो गई। सामान्य से 2 दिन की देरी से बीकानेर के खाजूवाला, फलोदी और जैसलमेर के बॉर्डर एरिया से मानसून की विदाई का चरण शुरू हो गया।

वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने आज भी 7 जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
शनिवार को बारां, उदयपुर, झालावाड़, कोटा, सवाई माधोपुर, सिरोही, बूंदी, चित्तौड़गढ़ में कुछ स्थानों पर बादल छाए और हल्की बारिश हुई।
राजस्थान में इस साल का मानसून सीजन काफी कमजोर रहा है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य या उससे कम बारिश हुई है।
प्रदेश में बारिश की स्थिति

मानसून के बड़े अपडेट्स
यहां हुई बारिश: 19 सितंबर को बारां के अटरू में सबसे ज्यादा 29MM बारिश दर्ज हुई। जबकि बारां, झालावाड़ में भी आध इंच तक पानी बरसा।
एंट्री साइक्लोन बनना शुरू: मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पाकिस्तान-राजस्थान की सीमा पर एंटी साइक्लोन बनना शुरू हो गया। इससे अब वातावरण से तेजी से नमी का लेवल कम होने लगा है। ये सभी परिस्थितियों मानसून की विदाई के अनुकूल मानी जाती है। मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राजस्थान के कुछ हिस्सों के अलावा पंजाब और गुजरात के कुछ एरिया में ये परिस्थितियां नजर आ रही हैं।
तापमान 9 डिग्री तक चढ़ा: एंटी साइक्लोन बनने से आसमान अब साफ होने लगा है। शनिवार को चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जयपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, जैसलमेर, कोटा, डूंगरपुर, सिरोही, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों का अधिकतम तापमान 1 से 9 डिग्री तक चढ़ गया। दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में दर्ज हुआ


आज कैसा रहेगा मौसम







