जोधपुर में नाबालिग पर चाकू से हमला:बुजुर्ग के कान की मुरकियां ले गए बदमाश, पढ़ें क्राइम की अन्य खबरें

Spread the love

जोधपुर नाबालिग पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। वहीं एक बुजुर्ग की सोने की मुरकियां चोरी हुई। इसके अलावा नागादड़ी में डूबने से महिला की मौत हो गई। इन सभी मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोजती गेट पर नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

जोधपुर के व्यस्त सोजती गेट इलाके में बुधवार दोपहर 17 वर्षीय नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना दूध मंदिर के सामने हेमसिंह के कटले के पास हुई। हमले में गंभीर रूप से घायल नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उदयमंदिर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश और घटना की जांच शुरू कर दी है।

बुजुर्ग के कान से सोने की मुरकियां निकालीं, दूसरे व्यक्ति से 15 हजार की ठगी

मथानिया के बालरवा गांव में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्रार्थी लालाराम मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि शेरनाथ कालबेलिया और उसके साथियों ने धोखे से उनके कानों की दो सोने की मुरकियां निकाल लीं।

आरोपियों पर जगदीश नाम के व्यक्ति को झांसा देकर 15 हजार रुपए हड़पने का भी आरोप है। मथानिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शेरनाथ को शांति भंग और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

शादी का झांसा देकर 9 महीने तक युवती का यौन शोषण

नागोरी गेट थाना क्षेत्र निवासी एक अनुसूचित जाति की युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में मुकर जाने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी पिछले 9 महीनों से लगातार शादी का झांसा देकर उसका शोषण कर रहा था। नागौरी गेट पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच एसीपी सेंट्रल संदीप सिंह को सौंपी गई है।

सल्फॉस खाने से 19 वर्षीय युवक की मौत

शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो हादसों में दो लोगों की जान चली गई। बनाड़ के शिकारगढ़ निवासी 19 वर्षीय प्रवीण पुत्र परसाराम जाट द्वारा भूलवश सल्फॉस की गोलियां खा लेने से एमडीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं मंडोर स्थित नागादड़ी में डूबने से 48 वर्षीया रेखा पत्नी जयंतीलाल दर्जी की अकाल मृत्यु हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव