कचरा डालने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या:लाठी-डंडों से सिर पर वार किए, दोनों पक्षों से 5 घायल; गांव में पुलिस फोर्स तैनात

Spread the love

टोंक जिले के पीतावास गांव में बुधवार की शाम कचरा डालने की बात को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़कर खूनी संघर्ष में बदल गया।

एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के बुजुर्ग पर लाठी- डंडों से हमला किया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए। घटना शाम करीब 7 बजे हुई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सआदत अस्पताल में पहुंचे पीपलू डीएसपी विनोद कुमार, बरौनी थाना प्रभारी जयमल।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सआदत अस्पताल में पहुंचे पीपलू डीएसपी विनोद कुमार, बरौनी थाना प्रभारी जयमल।

घर के बाहर कचरा जमा होने पर हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, बुधवार को पंचायत प्रशासन की ओर से बरोनी थाना क्षेत्र के पीतावास गांव में सफाई अभियान चलाया गया था। सफाई के बाद निकला कचरा एक पक्ष के घर के बाहर जमा रह गया। इसी बात को लेकर घर के मालिक हीरा लाल गुर्जर(62) ने नाराजगी जताई। पड़ोस में रहने वाले दूसरे पक्ष पर गंदगी फैलाने का आरोप लगाया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में लाठी- डंडों से मारपीट शुरू हो गई।

दोनों पक्षों से घायल हुए लोग संघर्ष में हीरालाल के अलावा बेटा रामकुंवर और भतीजा महावीर घायल हो गया। वहीं पड़ोस में रहने वाले दूसरे पक्ष से राजाराम(50), पाना देवी और नीरू भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का सआदत अस्पताल में इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही बरोनी थानाधिकारी जयमल सिंह राठौड़ और पीपलू सीओ विनोद कुमार भी हॉस्पिटल पहुंचे और जानकारी ली। मृतक हीरालाल के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पोस्टमॉर्टम गुरुवार की सुबह होगा।

बरोनी थानाधिकारी जयमल सिंह राठौड़ ने बताया कि मामले में 6 से 7 लोगों को डिटेन किया गया है। फिलहाल जांच जारी है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। दोनों पक्षों के परिवार किसान है।

खूनी संघर्ष में घायल युवक का जिला हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

खूनी संघर्ष में घायल युवक का जिला हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव