
सीकर में साइबर ठगों ने युवक के क्रेडिट कार्ड से 1.23 लाख रुपए निकाल लिए तो वहीं जेठ ने महिला का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड पर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है

1. साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से निकले 1.23 लाख
सीकर में क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में कैलाशचंद ने साइबर पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से 1.23 लाख रुपए निकल गए। क्रेडिट कार्ड का बैलेंस चेक करने पर उन्हें इस बारे में पता चला। उनके क्रेडिट कार्ड से जो राशि निकाली वह अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर हुई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2. जेठ ने महिला का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया
सीकर में 34 साल की महिला का उसके जेठ ने ही अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करके ब्लैकमेल किया। महिला के ससुराल वाले भी उसे परेशान करते हैं। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसका पति और ससुराल के लोग शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान करते थे।
2024 में उसके जेठ ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इस वीडियो को रिकॉर्ड करके धमकाया कि जैसा हम बोलते हैं वैसा कर। इसके बाद कई बार महिला को ब्लैकमेल किया गया।
3. 14 साल की नाबालिग लापता
सीकर में दोपहर के समय 14 साल की नाबालिग लड़की घर से लापता हो गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 14 साल की नाबालिग लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 7 सितंबर की सुबह कहीं चली गई। इसके बाद से उनकी बेटी का कुछ पता नहीं चल पाया।






